एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP Clash: विकसित भारत संकल्प यात्रा में भिड़े बीजेपी नेता, कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, थाने में रिपोर्ट दर्ज

Udaipur News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए. इस बार बागीदौरा से बीजेपी की प्रत्याशी रहीं कृष्णा कटारा ने पुराने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Udaipur BJP Leaders Clash: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार तो बना ली है, लेकिन उदयपुर संभाग से टूटकर अलग हुए बांसवाड़ा संभाग में करारी हार के बाद पार्टी गुटबाजी के दर्द से परेशान है. वागड़ की 9 सीटों में से सिर्फ 2 पर बीजेपी को जीत मिली थी. इसके बाद से बीजेपी में कलह का आलम कुछ इस कदर बढ़ गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में तक दिखाई दिया. इस यात्रा के दौरान पार्टी के नेता आपस ने भिड़ गए. कार्यकर्ता को थप्पड़ तक मार दिया गया. यही नहीं हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में प्रत्याशी रहीं बीजेपी नेता कृष्णा कटारा ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहने वाले नेता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट तक दर्ज करवा दी.

इसबार की प्रत्याशी ने पिछली बार के प्रत्याशी के खिलाफ दी रिपोर्ट

हाल ही में हुए चुनाव में बीजेपी ने कृष्णा कटारा को प्रत्याशी बनाया था. हालांकि वो चुनाव हार गईं. कृष्णा कटारा ने ही पिछले दो विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे खेमराज गरासिया सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में कृष्णा कटारा ने बताया, 'केंद्र सरकार का 'हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा' कार्यकम बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधानसभा की ग्राम पंचायत आनंदपुरी में आयोजित हुआ था. इसमें प्रशासनिक अधिकारी और बीजेपी पदाधिकारी सम्मिलित हुए. कार्यकम में आम जनता भी शामिल थी. कार्यक्रम में खेमराज गरासिया ने अपशब्दों का प्रयोग किया और पानी की बोतल फेंकी, जिससे मैंने अपना बचाव किया. खेमराज के साथ कुलदीप और उसके साथी अरविंद ने गलत शब्द बोले. उन्होंने जान से मारने की धमकियां दीं.'

कृष्णा कटारा की मांग, खेमराज गरासिया को गिरफ्तार किया जाए

थाने में रिपोर्ट दाखिल करने के बाद कृष्णा कटारा ने मांग रखी कि खेमराज गरासिया को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. दरअसल हुआ यूं कि खेमराज गरासिया दो बार से बागीदौरा से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि लगातार हारने के कारण बीजेपी ने इस बार उनका टिकट काटकर कृष्णा कटारा को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह भी चुनाव हार गईं. टिकट न मिलने से नाराज खेमराज ने बागी होकर नामांकन भरा, लेकिन बीजेपी नेताओं की समझाइश पर नाम वापस ले लिया था.

कार्यक्रम की बात करें तो दोनों के बीच मंच से संबोधन देने की बात पर विवाद हुआ था. इसके बाद बात आगे बढ़ गई. यही बात बीजेपी नेता हकरु मइडा ने मीडिया से कही. उन्होंने कहा कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ. संबोधन को लेकर बात हुई थी. जिसमें उन्होंने बीच बचाव किया. बीजेपी नेताओं के बीच टकराव के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बीजेपी नेता द्वारा एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. इधर आनंदपुरी थानाधिकारी ने मीडिया से कहा कि बीजेपी की कृष्णा कटारा ने रिपोर्ट दी है. आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. वहीं खेमराज गरासिया का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है और अफवाह फैलाई जा रही है.

उदयपुर में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश का अलर्ट, घर से निकलने के पहले जान ले मौसम का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget