एक्सप्लोरर

JEE Main 2022: NTA ने जारी किए क्वेश्चन पेपर, रेस्पॉन्स शीट और आंसर की, 5 अगस्त तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

दिए गए क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पांस में स्टूडेंट्स द्वारा दिए गए सवालों के जवाब आंसर का स्टेटस को भी जारी किया गया है.

Kota News: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के दूसरा अटेम्प्ट के प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस जारी कर दिए गए हैं. सेशन-2 जुलाई अटेम्प्ट की परीक्षा 25 से 30 जुलाई के मध्य हर दिन दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी, जिसमें 6 लाख 29 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे. 

जेईई-मेन एग्जाम पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पोंस के साथ जेईई मेन जून के सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है. माना जा रहा है कि जेईई-मेन की आल इंडिया रैंक व सेशन-2 का एनटीए स्कोर एवं जेईई-एडवांस्ड की पात्रता 6 अगस्त को घोषित की जा सकती है. इसके बाद 7 से 11 अगस्त के बीच जेईई-एडवांस्ड की फार्म फिलिंग शुरू हो जाएगी. साथ ही जेईई-मेन के आधार पर चुने हुए शीर्ष 2.50 लाख स्टूडेंट्स जेईई-एडवांस्ड  के लिए अप्लाई कर सकेंगे.
 
5 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आंसर की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है. इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 5 अगस्त को शाम 5 बजे तक आंसर की को चैलेंज कर सकता है. प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकता है. स्टूडेंट जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ भरकर अपना क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं.

दिए गए क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पांस में स्टूडेंट्स द्वारा दिए गए सवालों के जवाब आंसर का स्टेटस को भी जारी किया गया है, यानी यह स्पष्ट कर दिया गया है कि स्टूडेंट ने उस संबंधित सवाल का क्या उत्तर दिया है या नहीं दिया है, या मार्क ऑफ रिव्यू में रखा है या मॉर्क ऑफ रिव्यू में रखकर उत्तर दिया है. डाउनलोड किए गए क्वेश्चन पेपर पर विद्यार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर एवं रोल नंबर अंकित है, साथ ही विद्यार्थी के प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न उसकी क्वेश्चन आईडी और उसके आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दशार्या गया है.
 
आंसर की चैलेंज करने का प्रक्रिया
एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रुप में प्रदर्शित हैं. और उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रुप में मिलेगा. स्टूडेंट इस क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए क्वेश्चन पेपर से मिलाकर अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है. संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है. 

200 रुपये देनी होगी प्रोसेसिंग फीस
प्रत्येक चैलेंज किए गए क्वेश्चन के लिए स्टूडेंट को दो सौ रुपये प्रोसेसिंग फीस के रुप में देने होंगे. जोकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से दे सकते हैं. यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है. स्टूडेंट एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है. इसके साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है. इस प्रक्रिया के बाद स्टूडेंट को प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा. जेईई-मेन जून अटेम्प्ट का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Kota News: कोचिंग स्टूडेंट को तनाव मुक्त करने के लिए उठाया गया खास कदम, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

Kota News: कोटा में पाए जाते हैं सबसे ज्यादा इन प्रजातियों के सांप, 10 साल से चल रही बचाने की मुहिम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi
Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget