एक्सप्लोरर

Rajasthan: निर्माणाधीन हॉस्टल की चौथी मंजिल गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर परिजनों ने दिया धरना

Kota News: सुरक्षा उपकरण नहीं होने से कई बार हादसे हो चुके उसके बाद भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा है. परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही से मौत हुई है.

Kota News: कोटा (Kota) में मजदूरों की सुरक्षा के अभाव में मौत हो रही है. सुरक्षा उपकरण नहीं होने से यहां कई बार हादसे हो चुके हैं. उसके बाद भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा. ना ही ठेकेदार सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करा रहे हैं. इस बार बोरखेडा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यहां भी सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं थे. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन उसके बाद रात को परिजन कोरल पार्क में शव को लेकर धरने पर बैठ गए और मुआवजे की मांग करने लगे.

मृतक की पत्नी और बेटे ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से मौत हुई है. उन्होंने कहा कि वह ना ही फोन उठा रहा हैं और ना ही यहां पर आए हैं. जब तक मांग पूरी नहीं होती शव को नहीं उठाएंगे. मृतक के परिजनों ने पांच लाख मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने की मांग की है. बुधवार रात तक परिजन शव को लेकर बैठे रहे. इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके साथ समझाया. साथ ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया उसके बाद शव को वहां से उठाया गया. गुरुवार को उसका अंमित संस्कार किया जाएगा.

रेलिंग नहीं होने से गिरा नीचे
बताया जा रहा है कि मजदूर चौथी मंजिल पर कपड़े बदलने गया था. बालकनी पर रेलिंग नहीं लगी होने से नीचे गिर गया. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी वहां मौके पर मौजूद लोग उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया. महावीर सुमन (51) आवली रोझड़ी का रहने वाला था और कोरल पार्क इलाके में निमाणार्धीन हॉस्टल में मजदूरी करता था. वो बुधवार सुबह 9 बजे काम पर गया और करीब 10 बजे हादसा हो गया. ठेकेदार ने दोपहर एक बजे फोन करके परिजनों को सूचना दी की महावीर हॉस्टल से गिर गया. 

महावीर घर में इकलौता कमाने वाला था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उसके एक बेटा और एक बेटी है. वहीं ठेकेदार श्रीभगवान ने बताया कि हॉस्टल में और भी लेबर काम कर रही थी, सभी नीचे ही थे. महावीर कपड़े बदलने गया था और वहां से गिर गया. उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए. जहां उसकी मौत हो गई. वहीं बोरखेडा थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी.

Rajasthan: मोमासर डकैती का मास्टरमाइंड मक्खन मीणा गिरफ्तार, रामगढ़ मुठभेड़ के बाद से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget