एक्सप्लोरर

सरकारी स्कूल में बाथरूम की दीवार गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Kota News: कोटा के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा पर बाथरूम की दीवार गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में एक सरकारी स्कूल में बाथरूम की दीवार ढहने से सात वर्षीय बच्ची दब गई, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कथित लापरवाही के लिए शनिवार को स्कूल के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया और विस्तृत जांच के आदेश दिए.

क्षेत्राधिकारी सत्यनारायण मालव ने बताया कि दरबेची गांव के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा रोहिणी शुक्रवार दोपहर को उस समय घायल हो गई, जब वह बाथरूम के अंदर थी. उन्होंने कहा कि जर्जर बाथरूम की दीवार बच्ची पर गिर पड़ी जिससे वह दब गई. पुलिस ने बताया कि स्कूल स्टाफ ने लड़की के माता-पिता को इसकी सूचना दी, जो उसे सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे कोटा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शनिवार को लड़की के माता-पिता ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई.

परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. वहीं घटना से गुस्साए लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दरबेची रोड पर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के अलावा उप अनुमंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार को 5.50 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया.

पुलिस ने बताया कि परिवार को मौके पर ही 3.50 लाख रुपये सौंप दिए गए और बाकी राशि जल्द देने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ.

ये भी पढ़ें- BJP से नाराजगी की खबरों के बीच किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, 'मेरा दर्द ये है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget