एक्सप्लोरर

Kota News: पूर्व मंत्री भरत सिंह का चुनाव लड़ने से इनकार, कहा- योग्य उम्मीदवारों को नौकरी ना दिला पाने का कलंक स्वीकार करता हूं

Sangod News:राजस्थान के पूर्व मंत्री और सांगोद विधायक भरत सिंह ने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात की है.

Rajasthan News: अपने पत्रों के माध्यम से समय-समय पर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री और सांगोद विधायक भरत सिंह () ने एक बार फिर पत्र लिखा है लेकिन इस बार पत्र उन्होंने कार्यकर्ताओं को लिखा है. जिसमें उन्होंने सीएफसीएल गेट पर धरना देने के लिए राय मांगी है. वहीं उन्होंने पत्र के माध्यम से ये भी कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

योग्य युवकों को नौकरी नहीं दिलवा सकने पर खेद
भरत सिंह ने विधायक होने के बाद भी योग्य युवकों को नौकरी नहीं दिलवा सकने की बात पर खेद जताया है. उन्होंने पत्र के जरिए चंबल फर्टिलाइजर (सीएफसीएल) में गेट पर धरना देने के लिए कार्यकर्ताओं से राय मांगी है. इतना ही नहीं उन्होंने इस पत्र के माध्यम से यह भी बताया है कि वो अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. ये लेटर 11 जुलाई को लिखा गया है. जिसे कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर भेजा गया. भरत सिंह ने पत्र में भाइयों और बहनों को संबोधित करते हुए लिखा कि 'साल 2023 के अंत में 15 वीं विधानसभा के कार्यकाल का अंत हो जाएगा. दिसंबर 2023 में 16वीं विधानसभा के लिए चुनाव होगा. आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं पहले ही घोषणा कर चुका हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा. मुझे इस बात का संतोष है कि आपके सहयोग से सांगोद, दीगोद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहकर विकास कार्य करवा सका. मुझे इस बात का खेद है कि चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (सीएफसीएल) गढ़ेपान कारखाने में विधायक होने के बाद भी मै योग्य युवकों को नौकरी नहीं दिलवा सका. यह कलंक में स्वीकार करता हूं. ऐसा क्यों हुआ उस पर प्रकाश डालना आवश्यक है.'

Jodhpur News: सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या का मामला, 24 घंटे बाद भी परिजनों ने नहीं उठाया शव, जानें- वजह

यह कारखाना कांग्रेस शासन में केके बिरला जी ने लगवाया  
यह कारखाना कांग्रेस शासन में केके बिरला जी ने लगवाया था. मगर इस कारखाने में सभी भर्ती कोटा वाले बिरला जी के कहने पर होती है. चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड गढ़ेपान (सीएफसीएल) में छोटे या बड़े कार्य का ठेका भी उन्हीं के कहने पर ही दिया जाता है. यह कटु सत्य है इसी कारण जो भी युवा नौकरी के लिए मेरे पास आशा लेकर आते हैं, वह निराश होकर लौटते हैं. युवाओं को भर्ती करने का कार्य भी बिरला जी से जुड़े अपात्र अधिकारी ही करते है. इसलिए मैंने तय किया है कि मैं चंबल फर्टिलाइजर में गेट पर इस सच्चाई को उजागर करने हेतु धरना दूंगा. आपकी राय जानने के लिए यह पत्र आपको लिख रहा हूं कृपया अपनी राय से अवगत करें.

Rajasthan News: माउंट आबू में बोले जेपी नड्डा- 'भारत में केवल बीजेपी ही राष्ट्रीय पार्टी, बाकी सभी वंशवादी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget