एक्सप्लोरर

Kota: किसानों ने दिया अल्टीमेटम- 'अगर फिर हुआ ऐसा तो मंडी में नहीं घुस पाएंगे अधिकारी'

Kota News: राजस्थान के कोटा में मंडी में शेड न बने होने के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है जिससे किसान संगठन बिफरा हुआ है. उसने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Rajasthan News: कोटा (Kota) में किसानों की समस्याओं को लेकर कई संगठन और पार्टियां समय-समय पर उनके हक की मांग करती रही हैं. बेमौसम (Unseasonal Rain) हुई बारिश से किसानों का अनाज खराब हो रहा है जिसके कारण औने-पौने दामों पर उन्हें फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है. हाड़ौती में पहले ही फसल खराब होने से दो किसानों ने खुदकुशी कर ली है. अब व्यापारियों के यार्ड पर कब्जा किए जाने से किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है और मंडी प्रशासन मूकदर्शक बनकर देख रहा है.

अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे (Manoj Dubey) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. दरअसल, भामाशाह कृषि उपज मंडी में प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों का अनाज भींग गया और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया.

कोटा में हजारों करोड के कार्य हो रहे है तो मंडी में शेड क्यों नहीं
इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भामाशाह कृषि मंडी में अगर फिर से किसानों का अनाज बर्बाद हुआ तो मंडी के अधिकारी मंडी के गेट के अंदर नहीं घुस पाएंगे. राज्य सरकार और जिला प्रशासन मंडी में बरसात से किसानों की जिंस भीगने से बचाव के पुख्ता उपाए करें. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हजारों करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं फिर कृषि मंडियों में पर्याप्त मात्रा में शेड निर्माण क्यों नहीं हो रहा है? 

ऐसे कैसे किसानों की आय दुगुनी होगी
किसानों की आय दोगुना करने के बड़े-बड़े वायदे मोदी सरकार ने किए थे लेकिन किसानों को फसल की लागत निकालने के लिए भी जूझना पड़ रहा है. दुबे ने कहा कि नीलामी स्थल पर बने यार्ड में व्यापारियों का माल जमा रहता है. इससे किसानों को मजबूरी में खुले में ढेर लगाने पड़ते हैं. ऐसे में बारिश से किसानों की जिंस भीग जाती है. बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में खड़ी और कटी फसल तबाह और बर्बाद हो गई. किसान बची हुई उपज को मंडी में लेकर पहुंचता है तो यहां भी उसे खून के आंसू रोने को मजबूर होना पड़ रहा है. लेकिन अब प्रशासन ने नहीं सुनी तो इसके परिणाम भुगतने होंगे.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan Congress Crisis: अनशन पर अकेले बैठेंगे सचिन पायलट! कांग्रेस विधायक और मंत्री रहेंगे दूर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget