एक्सप्लोरर

Kota Suicide: कोटा में एक और छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'पापा मैं JEE नहीं कर सकती...'

Rajasthan News: कोटा में आए दिन परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं के आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं. इस पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है.

Kota Suicide Case: कोटा में एक और छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. वह यहां पर जेईई मेंस परीक्षा की तैयारी कर रही थी. मृतक छात्रा बोरखेड़ा की रहने वाली थी. मृतका छात्रा की 31 जनवरी को जेईई मेंस की परीक्षा होनी थी. बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया है.

छात्रा ने कथित सुसाइड नोट में लिखा, ''मम्मी-पापा मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं. मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी-पापा.''

सूचना के बाद मौके पर पहुंची बोरखेडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि निहारिका पढ़ने में बहुत इंटेलीजेंट थी. बता दें कि यह इस साल का दूसरा मामला है, वहीं पिछले साल छात्रों द्वारा 29 आत्महत्या के मामले सामने आए थे.

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, कोटा में बीते एक सप्ताह के अंदर आत्महत्या का ये दूसरा मामला है. पुलिस को मृतक छात्रा का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. कोटा में सोमवार (29 जनवरी) को निहारिका (18) नाम की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया. वह जेईई मेंस की तैयारी कर रही थी, आत्महत्या से पहले उसने अपने माता-पिता को एक सुसाइड नोट लिखा था. जिसमें उसने लिखा, "मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रही हूं. मैं लूजर हूं, मैं एक खराब बेटी हूं. मम्मी पापा मुझे माफ कीजिये, यही लास्ट आप्शन है."

31 जनवरी को है मृतका का जेईई मेंस 
मृतक निहारिका बुधवार (31 जनवरी) को जेईई मेंस की परीक्षा थी. परिवार वालों के मुताबिक, निहारिक पढ़ाई में बहुत इंटेलीजेंट थी. परीक्षा से दो दिन पहले उसने डिप्रेश में आकर कोटा स्थित अपने कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जांच में पुलिस मृतका के कमरे से सुसाइड नोट मिला है.

इससे पहले 23 जनवरी को भी नीट की तैयारी करने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर लिया था. मृतक का नाम मोहम्मद जैद था, वह यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था. मोहम्मद जैद एक प्राइवेट कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था. पुलिस को मृतक मोहम्मद जैत का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. 

साल 2023 में 29 छात्रों ने की आत्महत्या
शिक्षा की नगरी कही जाने वाली कोटा में छात्रों के डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने के मामले बढ़े हैं. हालांकि स्थानीय प्रशासन इस पर अंकुश लगाने के लिए छात्रों के गाइडेंस और मोटिवेश के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. साल 2023 में 29 छात्रों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: भांजी की रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचे बॉबी देओल, आज से शुरू होंगे शादी के फंक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget