एक्सप्लोरर

Kota Suicide: कोटा में एक और छात्रा ने लगाई फांसी, अब तक 7 स्टूडेंट्स दे चुके हैं जान

Kota Student Suicide: शिक्षा नगरी कोटा में बुधवार को एक और कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

kota news: शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक के बाद एक कोचिंग स्टूडेंट मौत को गले लगा रहे हैं. बुधवार को एक और कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जवाहर नगर थाना इलाके में रह रही एक छात्रा पिछले साल कोटा में आई थी और नीट की तैयारी कर रही थी.

पिछले 20 दिन से वह महावीर नगर फर्स्ट स्थित एक पीजी में किराए का कमरा लेकर रह रही थी.

कोचिंग छात्रा के सुसाइड की जानकारी बुधवार को मिली. लखनऊ की रहने वाली छात्रा सौम्या के फांसी लगाए जाने की पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने उसके शव को कोटा के एमबीएस चिकित्सालय में रखवा दिया है, परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया है. पुलिस के अनुसार छात्रा को लास्ट टाइम उसके दोस्त ने देखा था. जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.  

यह जीवन का एक पार्ट है, सम्पूर्ण जीवन नहीं है
शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि थाना जवाहर नगर पर सूचना मिली कि एक बच्ची ने सुसाइड किया है. तुरंत मौके पर पुलिस टीम गई और जांच शुरू की है. छात्रा का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है.

बच्ची यूपी लखनऊ की रहने वाली थी और 2023 से कोटा में रहकर नीट की पढ़ाई कर रही थी. उन्होंने स्टूडेंट से अपील करते हुए कहा कि हमें सबको समझना पड़ेगा कि यह जीवन का एक पार्ट है यह संपूर्ण जीवन नहीं है.

डॉक्टर या इंजीनियर के अलावा भी समाज में सभी तरह के लोग हैं. कई सेवाएं हैं सभी बच्चों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वह अपने प्रयास पूरे करें, कोटा में बहुत अच्छा माहौल है. अगर यदि परेशान है और नहीं कर पा रहे हैं तो माता-पिता से बात करें, कोचिंग में शेयर करें, पीजी वालों से शेयर करें, दोस्तों से शेयर करें, अपने जीवन को नष्ट नहीं करें.

हैंगिंग डिवाइस नहीं होने पर सीज किए जा चुके हैं हॉस्टल  
शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि पहले भी हमने हैंगिंग डिवाइस नहीं होने पर हॉस्टल को सीज किया है, इस मामले में भी यदि लापरवाही है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

हाल के दिनों में इतने सुसाइड के मामले सामने आए   
23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के विलावला गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद जैद मलिक ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी.
 30 जनवरी को बोरखेड़ा क्षेत्र की शिव विहार निवासी छात्रा निहारिका (18) ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली.
2 फरवरी को यूपी के गोंडा जिले के नूर मोहम्मद (27) ने आत्महत्या की थी.
8 मार्च को छत्तीसगढ़ निवासी 16 वर्षीय छात्र शुभ चौधरी ने आत्महत्या कर ली.
26 मार्च को मोहम्मर उरूज (20) निवासी समधन गांव, जिला कन्नौज उत्तर ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली.
28 मार्च को लखनऊ निवासी सौम्या ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया, सौम्या नीट की तैयारी कर रही थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget