एक्सप्लोरर

Kota Student Suicide: कातिल कोटा! कम नंबर आए तो फांसी के फंदे से झूला 16 साल का लड़का, इस साल सुसाइड का चौथा मामला

Kota Student Suicide Case: जेईई के रिजल्ट के बाद माता-पिता ने छात्र को फोन किया लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया. इसके बाद वॉर्डन ने कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा नहीं खुला. दरवाजा तोड़ने पर छात्र फांसी पर लटकता मिला.

Kota Coaching Student Suicide: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिला प्रशासन हॉस्टल एसोसिएशन और विभिन्न संस्थाएं लगातार छात्रों के सुसाइड रोकने की कोशिश कर रही हैं. इसके बावजूद, कोचिंग स्टूडेंट फंदे पर झूल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सोमवार को भी देखने को मिला जब एक कोचिंग स्टूडेंट ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह कोचिंग स्टूडेंट 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था. 

सोमवार रात को उसका रिजल्ट आया था, जिसको बाद स्टूडेंट ने फांसी लगा ली. प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि स्टूडेंट सफल नहीं हो सका और इस तनाव में आकर इसने सुसाइड किया है. छत्तीसगढ़ का रहने वाला 16 वर्षीय शुभ कुमार चौधरी महावीर नगर प्रथम इलाके में एक हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था.

मंगलवार सुबह नहीं उठा पेरेंट्स का फोन
डीएसपी भवानी सिंह ने बताया कि स्टूडेंट 12वीं की पढ़ाई भी करता था और जेईई की तैयारी भी कर रहा था. हाल ही में उसने जेईई का एग्जाम दिया था. सोमवार रात को जेईई का रिजल्ट आया है और उसके बाद ही कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया है. सुबह पैरेंट्स ने फोन किया था लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था. तब वार्डन को कॉल किया तब वार्डन ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह दरवाजा नहीं खोल रहा था. 

गेट को धक्का देखकर खोला तो वह पंखे पर फांसी से लटका हुआ दिखाई दिया. उसके बाद वहां उच्च अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस को सूचना दी. उसके बाद जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्टूडेंट को उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस साल सुसाइड की यह चौथी घटना 
साल 2023 में कोटा में 29 कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया था, जबकि 2024 के महज डेढ़ महीने में ही चार कोचिंग स्टूडेंट मौत को गले लगा चुके हैं. 2 फरवरी को यूपी के गोंडा जिले के नूर मोहम्मद (27) ने सुसाइड किया था. वह चेन्नई कॉलेज से बीटेक कर रहा था. वहीं, 31 जनवरी को कोटा के बोरखेड़ा में रहने वाली निहारिका (18) ने सुसाइड किया था. निहारिका जेईई की तैयारी कर रही थी. 24 जनवरी को यूपी के मुरादाबाद का रहने वाले मोहम्मद जैद (19) ने आत्महत्या की थी. वह नीट की तैयारी कर रहा था. 

एक और छात्र हुआ लापता, लोकेशन चंबल के करीब 
जवाहर नगर थाना इलाके से एक छात्र रविवार दोपहर से लापता है. छात्र के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है. छात्र की अंतिम लोकेशन गरडिया महादेव में थी. पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोर की टीमें उसे तलाश कर रही हैं. मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा निवासी छात्र लापता है. छात्र पिछले 10 माह से महावीर नगर प्रथम स्थित एक हॉस्टल में रहकर आईआईटी जेईई कि तैयारी कर रहा है. 

उसकी रविवार सुबह मां से बात हुई थी. इसके बाद वह दोपहर को हॉस्टल से टेस्ट देने कि कहकर निकला था, लेकिन कोचिंग नहीं पहुंचा. दोपहर को पिता ने छात्र को फोन किया तो उसने उठाया नहीं. उसके बाद से मोबाइल बंद है. इसके बाद परिजन व अन्य लोग कोटा आए और जवाहर नगर थाने में पुत्र की गुमशुदगी रिपोर्ट दी. इस रिपोर्ट के बाद छात्र की तलाश शुरू कर दी गई. सामने आया कि छात्र टेक्सी करके गरडिया महादेव गया था वहीं छात्र के मोबाइल की लोकेशन भी वहीं की आई. 

एसडीआरएफ व गोताखोर की टीम लगातार उसे तलाश करने में जुट गई. शाम को टीम को छात्र का बैग मिल गया. बैग में चप्पल, मोबाइल, रस्सी व चाकू आदि मिले हैं. एसपी शरद चौधरी के अनुसार छात्र की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस क्यों चाहती है सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजना, क्या है सियासी कहानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget