एक्सप्लोरर

Kota: जल्द मिलने जा रही चम्बल रिवर फ्रंट की सौगात, एक ही जगह पर दिखेंगे देश-दुनिया के नायाब स्मारक

Kota: चंबल के किनारों पर बने चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन जल्दी होने वाला है. इसके संचालन और रखरखाव का ठेका भी हो गया है. एक कंपनी को पांच साल के लिए 154 करोड़ 63 लाख रुपये में ये ठेका दिया गया है.

Chambal River Front: देश में सबसे बेहतरीन, खूबसूरत और धार्मिकता के रंग में रंगा कोटा (Kota) के चम्बल रिवर फ्रंट (Chambal River Front) के उद्घाटन की उलटी गिनती शुरू हो गई है. अगस्त के फस्ट वीक में इसका शुभारंभ किए जाने को लेकर यूआईटी (UIT) कोटा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि देशी-विदेशी मेहमानों के साथ फिल्मी हस्तियां भी यहां आने वाली हैं. चम्बल रिवर फ्रंट में देश दुनिया के नायाब स्मारकों के साथ धार्मिक और कई विश्व रिकॉर्ड देखने को मिलने वाले हैं. 

चंबल के किनारों पर 1200 करोड़ से बने चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन जल्दी होने वाला है. इसके संचालन और रखरखाव का ठेका भी हो गया है. गुरुग्राम की सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने इसकी देखरेख का ठेका लिया है. यूआईटी ने कंपनी को पांच साल के लिए 154 करोड़ 63 लाख रुपये में ठेका दिया है. यह ठेका 2.11 करोड़ रुपये महीने के हिसाब से हुआ है. कंपनी को 740 अधिकारी-कर्मचारी लगाने होंगे. यूआईटी के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने 14 जुलाई से काम संभाल लिया है. 

740 अधिकारी-कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी
ठेके की शर्तों में रिवर फ्रंट की सुरक्षा, टिकटिंग, हाउस कीपिंग, उद्यानिकी और सभी घाटों की सफाई शामिल है. होटल और दुकानों के लिए अलग से निविदा जारी की गई है. टेंडर में यह अकेली कंपनी आई थी जिसके पास पहले से सुरक्षा और अनुभव भी है. ठेकेदार कंपनी को कम से कम 740 कार्मिक लगाने हैं. इनमें जीएम और फैसेलिटी मैनेजर के साथ-साथ हाउस कीपिंग में 235, बाउंसर 60, ड्राइवर 20, फायरमैन 20, टिकट और पार्किंग के लिए 36, उद्यान के लिए 21, हेल्पर 20 और 16 प्लंबर रहेंगे.

जीएम का मासिक वेतन कम से कम 2.22 लाख रुपये और फैसेलिटी मैनेजर का 1.23 लाख रुपये होगा. चम्बल रिवर फ्रंट की सुरक्षा को देखते हुए 180 सुरक्षा गार्ड तैनात करने होंगे. इनके अलावा 20 गनमैन और 60 बाउंसर भी तैनात करने होंगे. इनके लिए भर्ती प्रकिया चल रही है. कोटा से भी लोगों को रोजगार मिल रहा है. इसके साथ ही प्रदेश के कई जगह से भी लोग यहां नौकरी की तलाश में आ रहे हैं. कंपनी द्वारा लोगों का चयन किया जा रहा है.

Rajasthan: बूंदी में कोटा विकास प्राधिकरण का विरोध शुरू, विधायक भरत सिंह ने जताई आपत्ती, बीजेपी भी खिलाफ
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget