एक्सप्लोरर

केदारनाथ के गौरीकुंड में फंसे राजस्थान के दो युवक, संपर्क नहीं होने से परेशान हैं परिजन

Kedarnath Cloudburst: उत्तराखंड में बादल फटने से केदारनाथ धाम मार्ग क्षतिग्रस्त हो गई. राजस्थान के दो युवक यहां फंसे हुए हैं. बेटों से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार को चिंता सता रही है.

Rajasthan News: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीम बली इलाके में बादल फटने की घटना के बाद दहशत का माहौल है. रास्ते में पुल ढहने और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही बंद हो गई है.

सावन में भगवान शिव का दर्शन करने के लिए देशभर से पहुंचे कई भक्त फंस गए हैं. इनमें राजस्थान के दो युवक भी शामिल हैं. बेटों से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार को चिंता सता रही है.


केदारनाथ के गौरीकुंड में फंसे राजस्थान के दो युवक, संपर्क नहीं होने से परेशान हैं परिजन

आखिरी बार गौरीकुंड में हुई थी बात
ब्यावर (Beawar) में रहने वाले 24 वर्षीय रुपिन सामरिया को आईआईटी की डिग्री मिलने पर वह अपने दोस्त 25 वर्षीय घनेन्द्र सिंह के साथ केदारनाथ दर्शन करने गए थे. लेकिन वहां बादल फटने के बाद भारी बारिश के बीच फंस गए हैं. रुपिन के पिता अमरचंद सामरिया ने बताया कि बुधवार को बेटे बात हुई थी तब उसने बताया कि बारिश के कारण बुरा हाल है. उसके बाद से रुपिन का मोबाइल बंद है. गुरुवार सुबह घनेंद्र ने किसी स्थानीय व्यक्ति के फोन से अपने पिता से बात की थी. उस वक्त गौरीकुंड में फंसे थे. इसके बाद से दोनों की कोई खबर नहीं है. संपर्क नहीं होने के कारण परिवार को बेटों की चिंता सताने लगी है.

सुरक्षा के लिए सरकार ने रोकी यात्रा
उत्तराखंड (Uttarakhand) में लगातार हो रही बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी है. सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है. पहाड़ों में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में रहें. किसी भी तरह की सूचना के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकें.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी की 'विधायकी' खतरे में? हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget