एक्सप्लोरर

करौली में महिला ने की खुदकुशी, कुछ ही घंटे पहले छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का दर्ज कराया था मामला

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक आंगनबाड़ी सहायिका ने विक्रम नामक व्यक्ति पर रेप की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाया. शिकायत के कुछ घंटे बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली.

Karauli Suicide News: राजस्थान के करौली जिले के एक थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय पीड़िता ने रेप करने की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाने में शिलावत दर्ज कराइ थी. रेप करने की कोशिश और मारपीट करने की शिकायत करने के कुछ घंटे के बाद पीड़िता ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

बताया गया है की 26 वर्षीय महिल आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत है. रोजाना की तरह विगत बुधवार को महिला आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची थी. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था की वह आंगनबाड़ी केंद्र पर आती - जाती है तो गांव का ही विक्रम पुत्र भरोसी उसका पीछा करता है और उसके मोबाईल पर अश्लील मैसेज भी भेजता है. 

आरोपी ने पीड़िता के कपडे़ फाड़े
महिला ने शिकायत में लिखा था की विगत 15 मई बुधवार को महिला आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्य कर रही थी तभी अचानक विक्रम वहां पहुंच गया. विक्रम ने महिला को पीछे से पकड़ लिया और रेप करने का प्रयास किया और पीड़िता के कपडे़ भी फाड़ दिए. पीड़ित महिला ने उसका विरोध किया और पीड़ित महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां मोनू ,विनोद और धर्मेन्द्र भी पहुंच गए और चारों ने मिलकर पीड़िता से मारपीट की.

इन धाराओं के तहत मामला किया गया दर्ज
पीड़ित महिला ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया. और  पुलिस थाने में जाकर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा  323 ,341 ,354 , 379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने महिला की चोटों का मेडिकल भी करवाया था. पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
पुलिस पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराइ शिकायत का अनुसन्धान कर रही थी की शाम को पीड़ित महिला ने पाने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. आज सुबह पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. आरोपी फरार है पुलिस आरोपियों  की तलाश में जुट गई है.

क्या कहना है पुलिस का
पुलिस थाना पर तैनात सब इंस्पेक्टर सोहन सिंह ने बताया है की विगत बुधवार (15 मई) को दोपहर एक महिला ने थाने में उपस्थित होकर बताया है की गांव के विक्रम और उसके तीने दोस्तों ने मारपीट की है और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी था लेकिन शाम को सुचना मिली की पीड़ित महिला ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

पुलिस सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची और विधिवत कार्रवाई कर मृतक महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में लहसुन की बंपर पैदावार और बढ़ी कीमतों से खिले किसानों के चेहरे, देश-विदेश में सप्लाई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget