एक्सप्लोरर

Karauli News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, कुएं में फेंका शव

Karauli Murder Case: राजस्थान के करौली में एक 30 वर्षीय महिला ने अपने 60 वर्षीय पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. पत्नी ने पति की हत्या के बाद शव को भरतपुर में एक कुएं में फेंक दिया.

राजस्थान के करौली जिले की रहने वाली एक 30 वर्षीय पत्नी ने अपने 60 वर्षीय पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति के शव को भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में स्थित एक कुए में डाल दिया.

जानकारी के अनुसार करौली जिले के गांव मुंडिया थाना बालाघाट के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग देवी सहायक गुर्जर की पत्नी कुसुम ने अपने पति की हत्या करने के बाद पुलिस थाने पर फोन करके अपने पति के लापता होने की शिकायत सूचना दी जिससे किसी को उस पर शक ना हो.

बताया गया है की 20 अगस्त की रात को 60 वर्षीय देवी सहाय गुर्जर की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी शौच करने के बहाने अपने पति को पास के जंगल में ले गई. प्लानिंग के अनुसार कुसुम ने वहां पर पहले से ही प्रेमी पिंटू को बुला रखा था.

कुसुम ने प्रेमी पिंटू द्वारा पति का अपहरण करा लिया और उसके बाद प्रेमी और कुछ अन्य के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या कर दी. पति के हत्या करने के बाद उसके शव को भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र के गाँव भिड़ावली के जंगल में स्थित एक कुए में डाल दिया.

पत्नी ने पुलिस को दी लापता होने की सूचना

ज़ब पत्नी कुसुम ने पुलिस को अपने पति के लापता होने की सूचना दी तो पुलिस को पत्नी पर शक हुआ. ज़ब पुलिस द्वारा पत्नी से पूछताछ की गई तो पत्नी ने सारे राज उगल दिए और उसकी निशानदेही पर पुलिस व् एसडीआरएफ टीम ने शव को तीन दिन बाद 23 अगस्त की शाम को कुए से बाहर निकलवाया. आरोपी पत्नी कुसुम देवी व् उसके प्रेमी पिंटू और कुछ साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

क्या कहना है पुलिस का

बालाघाट थाना प्रभारी कमलेश मीणा ने बताया कि विगत 21 अगस्त को सुबह 7 बजे फोन कर सूचना दी की रात लगभग एक बजे मेरा पति गायब हो गया है. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर महिला को रिपोर्ट देने को कहा तो महिला ने कहा में थाने पर आकर रिपोर्ट दूंगी. महिला दोपहर एक बजे तक थाने पर रिपोर्ट देने नहीं आई.

परिजनों ने गुमशुदगी की दी रिपोर्ट

उसके बाद थानाधिकारी स्वयं मौके पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, मामला संदिग्ध लगा. लापता देवी सहाय के अन्य परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दी. मामला संदिग्ध होने पर पत्नी के फोन की सीडीआर निकलवाई तो किसी अन्य व्यक्ति के साथ रात के 8 बजे से रात 2.30 तक लगातार संपर्क में थी और बातें हो रही थी.

महिला का पिंटू नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम था प्रसंग

पत्नी को थाने बुलाकर महिला कांस्टेबल के सामने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने बताया की तीन व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है. जो तीन व्यक्ति आये थे पति के शव को गाड़ी में डाल कर ले गये थे. तभी से उनकी तलाश की जा रही थी. ज़ब दोनों को डिटेन किया तो उन्होंने बताया की शव कहां फेंका गया है. शव को बरामद कर लिया है. महिला का पिंटू नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग था और कुछ समय पहले महिला पिंटू के साथ चली गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget