एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कैलादेवी अभयारण्य क्षेत्र में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रमेशचंद मीना बोले- मिलेगी नई पहचान

कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के सवाई माधोपुर एवं करौली जिले के 376 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है. साल 1983 में इसे वन्य जीव अभयारण्य का दर्जा दिया गया था.

Kaila Devi National Park: राजस्थान के कैलादेवी अभयारण्य आने वाले पर्यटकों का इंतजार अब खत्म हो गया है. सरकार ने इस नेशनल पार्क में जंगल सफारी शुरू की है. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना ने खान की चौकी से जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी की शुरुआत की. इसके बाद मंत्री मीना, उपवन संरक्षक रामानंद भाकर और स्टूडेंट्स ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया. पंचायतीराज मंत्री रमेशचंद मीना ने  कहा जंगल सफारी शुरू होने के बाद करौली जिले को पर्यटन के क्षेत्र में खास पहचान मिलेगी. लंबे समय से कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य (Kailadevi Wild Life Sanctuary)में सफारी शुरू होने का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है.

जंगल सफारी को लेकर लोगों में काफी खुशी है. इस नेशनल पार्क में देश-विदेश से सैलानियों के आने और अभयारण्य क्षेत्र का विकास होने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. करौली जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय और छोटे व्यवसायियों को सीधा लाभ होगा. साथ ही लोगों को सीधे प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

विस्थापित परिवारों को मिले 25 लाख मुआवजा
रमेश चंद  मीना ने कहा अभयारण्य क्षेत्र में बसे लोगों को सही स्थान पर विस्थापित किया जाना चाहिए. आज की महंगाई को देखते हुए अभयारण्य क्षेत्र के विस्थापित परिवारों को कम से कम 25 लाख रुपए की मुआवजा राशि मिलनी चाहिए जिससे लोग जीवनयापन कर सकें. इस दौरान उपवन संरक्षक सुरेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षा विभाग सख्त, 5वीं और 8वीं परीक्षा को लेकर मापदंड जारी, यहां जानें पूरी डिटेल

39 साल पहले मिला था नेशनल पार्क का दर्जा
कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के सवाई माधोपुर एवं करौली जिले के 376 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है. वर्ष 1983 में इसे वन्य जीव अभयारण्य का दर्जा दिया गया था. यहां मुख्य रूप से बघेरा, रीछ, चिंकारा, सांभर, चीतल, लोमड़ी व अन्य वन्य जीव देखे जा सकते हैं. यह अभयारण्य राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ता है. अभयारण्य के पश्चिमी किनारे पर बनास नदी और दक्षिण-पूर्व दिशा में चम्बल नदी का प्रवाह है. कैला देवी वन्यजीव अभयारण्य का नाम का नाम विख्यात कैला देवी मंदिर के नाम से रखा गया था.

Bikaner News: राजस्थान के सीएम गहलोत ने पंजाब सरकार को लिखी चिट्ठी, हरिके बैराज से आने वाले पानी पर की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget