एक्सप्लोरर

Jodhpur: ड्रग्स की ओवरडोज देकर प्रेमिका के साथ रेप, बाद में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख उलझी पुलिस

Crime: आरोपी शख्स मृतक महिला का फुफेरा भाई है. शख्स ने जन्मदिन की पार्टी देने के लिए प्रेमिका को होटल बुलाया था और फिर उसके साथ रेप किया. इसी दौरान युवती की हालत खराब हुई और उसकी मौत हो गयी.

Jodhpur Crime: वो दोनों एक-दूसरे को बेइंतिहां  प्यार करते थे. घरवालों ने शादी कराने से इंकार कर दिया तो दोनों छुप-छुपके मिलने लगे, लेकिन उस बेचारी युवती को क्या मालूम था कि जिस शख्स से वो प्यार करती है, एक दिन वही उसकी जान ले लेगा. जी हां, राजस्थान के जोधपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां महिला के प्रेमी ने उसकी जान ले ली. दरअसल दोनों युवक के जन्मदिन पर एक होटल में रुके थे, होटल में रुकने के दौरान शख्स ने युवकी को एमडी ड्रग की ओवरडोज दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसी दौरान महिला की हालत खराब हुई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को खून से सने कपड़ों में होटल में ही छोड़कर फरार हो गया. आरोपी कोई और नहीं लड़की का फुफेरा भाई ही था. अब पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसने खुद पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

ड्रग्स देकर किया युवती से दुष्कर्म
पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व अमृता दुहन ने बताया कि युवती के रिश्तेदार 32 वर्षीय समीर खान ने जन्मदिन मनाने के लिए युवती को होटल बुलाया और एमडी ड्रग व गांजा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान युवती की हालत बिगड़ गई. इसके बाद समीरन ने उसकी छोटी बहन को फोन कर होटल बुलाया और खुद वहां से फरार हो गया. आरोपी जयपुर जाने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे जीआरपी की मदद से मकराना से गिरफ्तार कर लिया.

दोनों पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में थे
मृतक युवती और समीर पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में थे. जयपुर निवासी समीर मृतका को अक्सर होटल में ही मिलने के लिए बुलाया करता था. शनिवार को भी दोनों होटल में ही मिले और वहीं पर उसे ड्रग्स की ओवरडोज देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो आरोपी ने उसकी बहन को फोन किया और खुद वहां से फरार हो गया. सूचना पाकर मृतका की बहन तुरंत होटल पहुंची और अपनी बहन को नजदीकी पावटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ नहीं हुई तस्वीर
महिला की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर महिला की मौत का कारण साफ नहीं कर पाए. युवती के साथ दुष्कर्म हुआ इसकी पुष्टि हुई, लेकिन क्या इसकी वजह से ही महिला की मौत हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है. महिला के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हुई थी और उसके कपड़े खून से सने थे, लेकिन प्राइवेट पार्ट के अलावा शरीर पर इंजरी के कोई निसान नहीं मिले. महिला को ड्रग्स दिया गया यह भी साफ हुआ है लेकिन क्या ड्रग्स से महिला की मौत हुई है यह साफ नहीं हुआ है. डॉक्टरों ने कहा है कि एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Jodhpur Crime: सनकी आशिक की घिनौनी करतूत, विवाहिता के शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर कर दी पति की हत्या

Bharatpur News: राज्यमंत्री सुभाष गर्ग ने साधा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पर निशाना, कहा- बिना सोचे समझे देते हैं गलत बयान

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget