एक्सप्लोरर

जोधपुर में उम्मेद सागर बांध पथराव मामले में 108 डिटेन, 25 गिरफ्तार, 19 पर दर्ज हुई FIR

Jodhpur News: जोधपुर के उम्मेद सागर बांध क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए पथराव में पुलिस ने 108 लोगों को डिटेन किया. अब तक 19 लोगों पर FIR दर्ज की गई है.

Rajasthan News: जोधपुर शहर के उम्मेद सागर बांध कैंचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समय सोमवार (9 जून) की सुबह हुई पत्थरबाजी में पुलिस ने देर रात तक 108 लोगों को डिटेन कर 25 लोगों को शांतिभंग में पकड़ा है. 19 लोगों पर FIR दर्ज की गई है, जिसमें एक महिला को भी नामजद किया गया है. गिरफ्तारियां और FIR में और भी नामजद किए जा सकते है.

गिरफ्तार लोगों को बुधवार (11 जून) दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. राजीव गांधी नगर थानाधिकारी सुरेश पोटलिया की तरफ से थाने में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है. जिसमें ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से मारपीट, वाहनों में तोडफोड़ और पत्थरबाजी को लेकर धाराएं लगाई गई है. पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

पुलिस से दर्ज कराई रिपोर्ट में उम्मेद सागर बांध के आस पास रहने वाले जब्बार, आमदीन, तौफिक, इमरान भाई, वकील, अमान अली, अरबाज, राकेश बेलदार, समीर, अशफाक, अयान तेली, मो. फरीद, आमदीन, मेहताब, मोबिना उर्फ मैडम, सिकंदर को नामजद किया गया है. पुलिस ने दर्ज प्रकरण में 2 लोगों की गिरफ्तारी की है. जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बता दें कि सोमवार को नगर निगम, Ph.D. और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उम्मेद सागर बांध कै चमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था. तब दस बजे के आस पास कई लोगों ने विरोध जताया और कार्रवाई में लगे कार्मिकों पर पथराव शुरू कर दिया. जिससे एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए और मीडिया कर्मियों को भी नुकसान पहुंचाया.

108 लोगों को डिटेन किया

इसके अलावा निगम की JCB और पुलिस की कार के कांच तक फोड़ दिए गए थे. बाद में पुलिस ने असामाजिक तत्वों की धरपकड़ का अभियान चलाते हुए घरों में घुसकर देर रात तक 108 लोगों को डिटेन करते हुए 25 को शांति भंग में हिरासत में लिया था. सभी को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा.

राजीव गांधी नगर थानधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि अभी तक एक FIR पुलिस की तरफ से दर्ज कराई गई है. अन्य FIR मिलने पर उसे भी दर्ज किया जाएगा. पुलिस से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget