एक्सप्लोरर

Jodhpur News: 'एक स्टेशन एक उत्पाद योजना' के तहत शहर के रेलवे स्टेशन पर लगेगी स्टॉल, जानिए क्या है योजना का मकसद

Jodhpur News: एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत जोधपुर के रेलवे स्टेशन पर मेटल हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की अस्थाई स्टॉल लगाई जाएगी. बता दें कि इस योजना से रोजागर को बढ़ावा मिलेगा.

Jodhpur News: केंद्रीय बजट में घोषित 'एक स्टेशन एक उत्पाद योजना' (One Station One Product Scheme) के अनुरूप उत्तर - पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्टेशन पर स्थानीय उत्पाद की बिक्री के लिए 15 दिवसीय स्टाल लगाई जाएगी. इस मामले में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय ने बताया देशभर के रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के खास उत्पादों की बिक्री के लिए चरणबद्ध तरीके से स्टाल लगाए जा रहे हैं.  इससे जिस रेलवे स्टेशन पर यात्री उतरेंगे वो वहां के खास उत्पाद के बारे में जानकारी हासिल कर उसे आसानी खरीद सकेंगे. इससे उत्पाद का प्रचार और रोजगार दोनों ही बढ़ेगा. इसके सथ ही ट्रेनों से इन उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की सुविधा भी मिलेगी.

मेटल हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की लगेगी स्टॉल

उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के अनुरूप जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत यहां की प्रसिद्ध मेटल हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की अस्थाई स्टॉल लगाई जाएगी. जिसके लिए उत्पादकों को आमंत्रित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रारंभ में रेलवे बोर्ड की नीति के अनुसार 15 दिनों के लिए प्रायोगिक तौर पर स्टाल का आवंटन किया जाएगा. उसके बाद रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में नीति निर्धारित की जाएगी.

Rajasthan: राजस्थान में आज से होगा मुफ्त में इलाज, मिलेगी 50 यूनिट फ्री बिजली, पढ़ें पूरी खबर

इस योजना से रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सुश्री पांडेय ने बताया कि एक स्टेशन एक उत्पाद योजना की शुरुआत इस बार के बजट से की गई है. वो इस तरह की योजना से हस्तशिल्प और अन्य गरीब तबके के लोगों के रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. डीआरएम ने बताया कि जोधपुर मंडल पर प्रसिद्ध मेटल हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों की रेलवे स्टेशन पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी के माध्यम से हस्तशिल्प बिक्री भी कर सकेंगे और इसके लिए उत्पादक डीआरएम ऑफिस में किसी भी कार्य दिवस में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वाणिज्य शाखा में उपस्थित होकर आवेदन कर सकेंगे.

Rajasthan News: महिला डॉक्टर सुसाइड केस में बीजेपी नेता गिरफ्तार, प्रियंका गांधी को रेल टिकट भेजने से चर्चा में थे

 

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget