एक्सप्लोरर

जोधपुर में दिनदहाड़े गुंडों का तांडव, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल, क्या अब भी सुरक्षित है शहर?

Rajasthan News: जोधपुर के शास्त्रीनगर में दो गुटों में झगड़ा हुआ, वीडियो वायरल हुआ. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे, लेकिन पुलिस का कहीं नामोनिशान नहीं था. लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जोधपुर शहर के पॉश कहे जाने वाले शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित कल्पतरु शॉपिंग सेंटर के पास शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दो गुट आपस में भिड़ गए. मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच, बीच सड़क पर लात-घूंसों से जमकर मारपीट हुई.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष सरेआम एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहीं नामोनिशान नहीं था.

स्थानीय लोग दहशत में नजर आए

राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई दुकानों के शटर गिरा दिए गए और स्थानीय लोग दहशत में नजर आए. स्थानीय निवासियों के अनुसार, कल्पतरु शॉपिंग सेंटर और आस-पास का क्षेत्र पिछले कई सालों से असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों और हिस्ट्रीशीटरों का गढ़ बन चुका है.

लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. स्थानीय निवासी क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

लोगों ने यह भी चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में अपराध की घटनाएं और बढ़ सकती हैं. घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे.

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत की और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

लेकिन जो सवाल सबसे बड़ा है, वो यह कि आखिर शहर के बीचों-बीच इस तरह की वारदातें कब तक होती रहेंगी?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget