एक्सप्लोरर

Jodhpur Road Accident: अज्ञात ट्रक ने तीन संतों को कुचला, दो की मौत, एक संत की हालत गंभीर

Rajasthan Road Accident: जोधपुर-पाली हाइवे पर शनिवार तड़के मोगड़ा गांव के समीप एक अज्ञात ट्रक ने दो संतों को कुचल दिया. जैन समाज से जुड़े दोनों संतों का निधन हो गई.

Rajasthan Road Accident: जोधपुर(Jodhpur)-पाली(Pali) हाइवे पर शनिवार तड़के मोगड़ा(Mogda) गांव के समीप एक अज्ञात ट्रक ने दो संतों को कुचल दिया. जैन समाज से जुड़े दोनों संतों का निधन हो गई. जबकि एक अन्य संत के सिर में गंभीर चोट आई है. उनका एम्स(AIIMS) में इलाज चल रहा है. ये संत आज सुबह जल्दी मोगड़ा स्थित एक फैक्ट्री से पैदल विहार कर जोधपुर आ रहे थे. सड़क हादसे में दो संतों के निधन का समाचार मिलते ही जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई. 

सात जैन संत रात में मोगड़ा फैक्ट्री में ठहरे 

पुलिस के अनुसार पाली की तरफ से जोधपुर आ रहे सात जैन संत रात को मोगड़ा स्थित एक फैक्ट्री में ठहरे थे. आज तड़के सभी संत जोधपुर की तरफ रवाना हुए. मोगड़ा रोड पर थोड़ा आगे निकलते ही पीछे से तेज रफ्तार के साथ आया एक ट्रक तीन संतों को कुचलता हुआ निकल गया. टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने ट्रक रोका भी नहीं और वहां से भगा ले गया. इस हादसे में संत चरण तिलक विजय महाराज का घटना स्थल पर ही निधन हो गया. जबकि संत चैतन्य तिलक महाराज व संत सारस्वत तिलक महाराज घायल हो गए. दोनों घायलों को तुरंत एम्स पहुंचाया गया. सिर में गंभीर चोट लगी होने के कारण संत चैतन्य तिलक महाराज का भी निधन हो गया. जबकि संत सारस्वत तिलक महाराज की स्थिति खतरे से बाहर है. 

 बड़ी संख्या में एम्स पहुंचे जैन समाज के लोग

हादसे की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में एम्स पहुंच गए. भैरुबाग जैन श्वेताम्बर तीर्थ के पदाधिकारियों व जैन समाज के लोगों के आग्रह पर दोनों संतों की पार्थिव देह को पोस्टमार्टम किए बगैर सौंप दिया गया. दोनों की पार्थिव देह को भैरुबाग स्थित मंदिर परिसर में ले जाया गया है. आज शाढ़े चार बजे दोनों की शव यात्रा निकलेगी. 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रकट की संवेदना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सड़क हादसे में जैन समाज के दो संतों के निधन होने पर अपनी संवेदना प्रकट की है. गहलोत ने ट्वीट किया कि जोधपुर में कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में हुई दुर्घटना में जैन साधु महाराज श्री चैतन्य तिलक जी एवं महाराज श्री चरण तिलक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं जैन समुदाय के साथ हैं, परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें, दुर्घटना में घायल हुए महाराज श्री तिलक जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

यह भी पढ़े-

Rajasthan Budget 2022: राज्य सरकार ने बजट घोषणा में इन चीजों को किया शामिल, जानें- किन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा

Ajmer News: बढ़ती बिजली चोरी पर डिस्कॉम सख्त, 52 अफसरों को थमाई चार्जशीट, पढ़ें पूरी खबर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget