एक्सप्लोरर

Ajmer News: बढ़ती बिजली चोरी पर डिस्कॉम सख्त, 52 अफसरों को थमाई चार्जशीट, पढ़ें पूरी खबर

Ajmer News: भीषण गर्मी के दौरान बढ़ती बिजली चोरी और छीजत पर लगाम लगाने में असफल रहे अधिकारियों को अजमेर डिस्कॉम की ओर से चार्जशीट की जा रही है और अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी गई है

Ajmer News: भीषण गर्मी के दौरान बढ़ती बिजली चोरी और छीजत पर लगाम लगाने में असफल रहे अधिकारियों को अजमेर डिस्कॉम की ओर से चार्जशीट की जा रही है और अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वह बढ़ती छत पर लगाम लगाए अन्यथा डिस्कॉम की ओर से कार्रवाई की जाएगी. अजमेर विद्युत वितरण निगम ने बढ़ती छीजत पर लगाम रख पाने में असफल रहे अपने 52 अफसरों को चार्जशीट थमा दी है. अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एन. एस. निर्वाण  ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि वे दिए गए लक्ष्यों को समयबद्ध हासिल करे. वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा डिस्कॉम द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

डिस्कॉम के लॉसेज बढ़ने से राजस्व का नुकसान होता हैः निर्वाण 

प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम अपने तय किए गए लक्ष्यों (राजस्व प्राप्ति तथा छीजत) के लिए प्रतिबद्ध है। छीजत बढ़ने से डिस्कॉम के लॉसेज बढ़ते हैं जिससे राजस्व का नुकसान होता है. इसी कड़ी में बढ़ती छीजत पर लगाम रख पाने में असफल रहे 52 अफसरों को अजमेर डिस्कॉम द्वारा चार्जशीट दी गई है. इन 52 अफसरों में 6 अधिशासी अभियंता , 16 सहायक अभियंता तथा 30 सहायक राजस्व अधिकारी शामिल है.

इन जिलों में जारी की गई चार्जशीट 
           
प्रबंध निदेशक निर्वाण ने बताया कि अजमेर सिटी सर्किल से 1 अधिशासी अभियंता तथा 2 सहायक राजस्व अधिकारी, अजमेर जिला सर्किल से 2 सहायक अभियंता तथा 3 सहायक राजस्व अधिकारी, नागौर सर्किल से 1 अधिशासी अभियंता , 3 सहायक अभियंता तथा 10 सहायक राजस्व अधिकारी, बांसवाड़ा सर्किल से 2 अधिशासी अभियंता, 2 सहायक अभियंता तथा 5 सहायक राजस्व अधिकारी, प्रतापगढ़ सर्किल से 1 अधिशासी अभियंता तथा 1 सहायक राजस्व अधिकारी, राजसमंद सर्किल से 1 अधिशासी अभियंता, 3 सहायक अभियंता तथा 6 सहायक राजस्व अधिकारी, सीकर सर्किल से 2 सहायक अभियंता तथा 2 सहायक राजस्व अधिकारी, झुंझुनूं सर्किल से 3 सहायक अभियंता तथा 1 सहायक राजस्व अधिकारी एवं चित्तौड़गढ़ सर्किल से 1 सहायक अभियंता को टीएंडडी लॉसेज बढ़ने पर चार्जशीट दी गयी है.

समयबद्व राजस्व वसूली के कार्य को गंभीरता से लेंः निर्वाण 

प्रबंध निदेशक निर्वाण ने बताया कि इस बार अजमेर डिस्कॉम ने समयबद्व राजस्व वसूली तथा छीजत को कम करने के लिए टारगेट वृत्तवार तथा उपखंडवार तय किये है. इन टारगेट की मॉनिटरिंग प्रबंध निदेशक द्वारा नियमित की जा रही है. उन्होंने सभी अफसरों तथा कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे छीजत को कम करने तथा समयबद्व राजस्व वसूली के कार्य को गंभीरता से लें. जो भी अधिकारी  या कर्मचारी अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर नही रहेगा उसके विरुद्ध निगम नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़े-

Rajasthan News: राजस्थान में साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम, सभी जिलों में होगा साइबर पुलिस थाने का गठन

Jodhpur Water Crisis: क्लोजर की बढ़ी अवधि से पेयजल संकट के मुहाने पर जोधपुर, जलदाय विभाग ने बुलाई मीटिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget