एक्सप्लोरर

Jodhpur News: अब कहीं से भी लगा सकेंगे रेलवे टेंडर में बोली, जोधपुर में ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू

Rajasthan News: जोधपुर रेलवे टेंडर की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने और उसके सरलीकरण करने जैसे कई फायदों वाली ई- ऑक्शन यानी ई- नीलामी की प्रक्रिया को अपनाने जा रहा है

Jodhpur News: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारतीय रेलवे में ई नीलामी प्रक्रिया का उद्घाटन करने के साथ ही उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में भी इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि  रेल प्रशासन अब ई-ऑक्शन ( ई- नीलामी) प्रक्रिया अपनाने जा रहा है. बीते दिनों देश के 11 मंडलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर लागू किया था. मगर अब रेलमंत्री की घोषणा के साथ ही सभी मंडलों में ये एक साथ प्रारंभ की गई है. उन्होंने बताया कि जोधपुर मंडल में भी इसकी प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से ये होगा आसान
डीआरएम के अनुसार रेलवे टेंडर की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने और उसके सरलीकरण करने जैसे कई फायदों वाली ई- ऑक्शन यानी ई- नीलामी की प्रक्रिया को अपनाने जा रहा है. उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से वाणिज्यक आय और गैर किराया राजस्व संबंधी अनुबंध जैसे पार्किंग, एसएलआर लीजिंग, पे एंड यूज, पार्किंग और पब्लिसिटी को ही ऑप्शन के माध्यम से पूरा करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि निवेदन की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से पूरा किया जाएगा.अब यह निवेदाएं ऑनलाइन देखी और वहीं भरी जा सकती हैं.

ऐसे मिलेंगे फायदे
इस प्रक्रिया से होने वाले फायदों की बात करें तो रेलवे अपने बोलीदाताओं को ऑनलाइन बोली के लिए आमंत्रित करेगा. इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. इससे समय की बचत भी होगी, न्यूनतम समय में ऑक्शन कार्य पूरा किया जा सकेगा और पारदर्शिता होने के कारण आपसी विश्वास बढ़ेगा. मौजूदा प्रक्रिया की बात करें तो टेंडर बंद लिफाफे में भेजे जाते हैं. जिसमें टेंडर जमा करने से लेकर फाइनल होने तक की अलग-अलग तिथियां होती हैं. इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है. मगर ई-ऑक्शन के जरिए बोलीदाता आनलाइन बोली लगा सकता है. नीलामी की बोली का मूल्य भी हर कोई ऑनलाइन देख सकता है. जबकि बंद लिफाफे में यह मुमकिन नहीं था. इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो जाएगी.

कहीं भी बैठकर लगा सकेंगे बोली
ई-ऑक्शन के जरिए क्रेताओं को आमंत्रित करने का दायरा भी बढ़ जाएगा. पहले निविदा की प्रक्रिया के लिए बोलीदाताता को मंडल कार्यालय में आना पड़ता था. मगर अब किसी भी शहर में बैठकर बोली लगाई जा सकती है. इससे रेलवे विभाग को अधिक से अधिक बोलीदाताओं को आमंत्रित करना आसान होगा, बल्कि प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी.

पार्किंग और शौचालय के लिए होगा ई-ऑक्शन
इस व्यवस्था से अब जोधपुर मंडल में भी पार्किंग, एसएलआर लीजिंग,पब्लिसिटी, स्टाल, शौचालय, कार पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं का ई-ऑक्शन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

Jodhpur News: जोधपुर में रेलवे ने माल लदान में रचा कीर्तिमान, एक दिन में कमाए 5.89 करोड़ रुपये

Kota Crime News: कोटा में सरकारी टीचर का बेरहमी से कत्ल, हत्यारों ने फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget