एक्सप्लोरर

Jodhpur News: ग्राहक को नहीं लौटाए थे सब्जी के 175 रुपये, अब दुकानदार को देने होंगे इतने हजार रुपये

Jodhpur News: जोधपुर में एक शख्स को दुकानदार ने सब्जी के 175 रुपये नहीं लौटाए थे. वहीं अब उपभोक्ता आयोग ने दुकानदार को 30 हजार से ज्यादा की राशि ग्राहक को देने का आदेश दिया है.

जोधपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (द्वितीय) ने एक अभूतपूर्व निर्णय में उपभोक्ता से 175 लेकर सब्जी न देने और दुर्व्यवहार करने के मामले में विक्रेता को 30,175 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है. यह मामला दिखाता है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत छोटी से छोटी शिकायत भी न्यायिक संरक्षण पा सकती है.

पीपाड़ शहर निवासी परिवादी 12 जून 2024 को स्थानीय सब्जी मंडी में खरीदारी करने गया था. उसने 01 किलो गवार रूपये 60/- प्रत्ति किलो, 1/2 किलो मिर्ची 25/- रूपये, 1/2 किलो तोरी 30/- रूपये, 1 किलो टमाटर 40/- रुपये और पाउबर निम्बू 20/- रूपये के हिसाब से कुल 175/- रूपये की खरीद की.

नहीं लौटाए थे ग्राहक के 175 रुपये
परिवादी द्वारा अप्रार्थिया को उपरोक्त 175/- रुपये फोन पे से अदा कर दिये गये. लेकिन विक्रेता (अप्रार्थिया) ने भुगतान के बावजूद सब्जी देने से इनकार कर दिया और न ही राशि वापस की. बार-बार कहने पर भी विक्रेता ने न केवल सब्जी देने से मना किया, बल्कि गाली-गलौच पर उतर आई.

'उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन'
परिवादी ने न्याय के लिए उपभोक्ता आयोग में परिवाद क्रमांक 232/2024 दर्ज कराया. सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष डॉ. यतीश कुमार शर्मा एवं सदस्य डॉ. अनुराधा व्यास ने मामले को गंभीर मानते हुए स्पष्ट किया कि विक्रेता ने उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन किया है. आयोग ने कहा कि अप्रार्थिया ने न्याय प्रक्रिया को बाधित करने के लिए बार-बार निरर्थक व विधिविरुद्ध आवेदन देकर देरी का प्रयास किया.

दिया इन मामलों का हवाला
आयोग ने यह भी टिप्पणी की कि न्याय केवल विधि आधारित नहीं, बल्कि संवेदना, नैतिकता और नागरिक सम्मान पर भी आधारित होता है. आयोग ने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के पूर्ववर्ती निर्णयों टाटा केमिकल्स बनाम रेखा सिंह, प्रकाश कुमार बनाम रिलायंस फ्रेश और फ्लिपकार्ट नॉन डिलीवरी केस का हवाला देते हुए इस मामले को सेवा में कमी का स्पष्ट उदाहरण माना.

आयोग का आदेश
विक्रेता 175 मूल राशि, 25,000 मानसिक क्षतिपूर्ति, 5,000 वाद व्यय, कुल 30,175 का भुगतान 45 दिनों के भीतर करे. अन्यथा राशि पर 9 फीसदी वार्षिक ब्याज देय होगा. यह निर्णय न केवल उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक मजबूत उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि न्यूनतम राशि की धोखाधड़ी भी गंभीर परिणाम ला सकती है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget