एक्सप्लोरर

बीकानेर में खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का दर्दनाक एक्सीडेंट, 5 की मौत

Bikaner Accident: बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे-11 पर दो कारों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालु भी शामिल हैं.

राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार (22 जुलाई) की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. नेशनल हाईवे-11 पर बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ इलाके में दो कारों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस खौफनाक हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों कारों की सवारियां मिलाकर 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. एक कार में चार श्रद्धालु खाटू श्याम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे. 

कार की बॉडी काटकर निकाले गए शव
बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले सभी लोग बीकानेर के रहने वाले थे. कारों में टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि दो लोग कांच तोड़कर बाहर सड़क पर आ गिरे थे. कुछ शवों को निकालने के लिए कार की बॉडी को काटना पड़ा था.

दो घंटे तक ट्रैफिक जाम
इस हादसे के बाद बीकानेर और जयपुर नेशनल हाईवे पर दो घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा. पुलिस ने काफी मेहनत के बाद गाड़ियों का आवागमन को फिर से चालू करवाया. श्री डूंगरगढ़ कस्बे से 3 km दूर हुए इस हादसे के चलते मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई. 

दोनों कार में मिलाकर कुल 9 लोग
एक कार में सवार लोग खाटू श्यामजी से दर्शन कर वापस बीकानेर लौट रहे थे. दूसरी कार में सवार लोग बिग्गा के रहने वाले थे. दोनों कारों में कुल 9 लोग सवार थे. हादसे में करण, दिनेश, मदन, सुरेन्द्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. एक अन्य घायल की बीकानेर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

नियमों की अनदेखी से होते हैं हादसे
फिलहाल, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक्सीडेंट के कारणों की जांच कर रही है. यह भी मालूम किया जा रहा है कि क्या ड्राइवर नशे की हालत में थे? इस हाईवे पर पहले भी दर्दनाक हादसे हो चुके हैं. अक्सर हाई स्पीड और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की वजह से ऐसे एक्सीडेंट होते हैं, जिनमें लोगों की जान चली जाती है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget