एक्सप्लोरर

जोधपुर में शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, लोहे के पाइप से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

Murder Case: पत्नी पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी. शुक्रवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई. गुस्से में पति ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया. सिर फटने की वजह से महिला की मौत हो गई.

Rajasthan Crime News: जोधपुर में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह ने खतरनाक रूप ले लिया. हैवान बने पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. लोहे के पाइप से पति ने ताबड़तोड़ सिर पर वार कर दिए. महिला का सिर फटने के बाद घर का फर्श खून से सन गया. पत्नी ने मौके पर मौत तोड़ दिया. मामला माता का थान के कीर्ति नगर का है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. बताया गया कि गौतम और मोनिका के बीच शुक्रवार की रात विवाद हुआ था.

पत्नी पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी. पति ने पत्नी से कहासुनी के बाद बच्चों को घर से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया. बच्चों ने मां के रोने- चिल्लाने की आवाज सुनी. फोन पर उन्होंने मामा को मां की पिटाई के बारे में बताया. सूचना पाकर पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे.  तब तक गौतम मोनिका को मौत के घाट उतार कर फरार हो चुका था. पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी.


जोधपुर में शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, लोहे के पाइप से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

लोहे के पाइप से वार कर पत्नी की हत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया. पुलिस ने गौतम को तकनीकी सहायता से गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी भंवर सिंह जाखड़ ने बताया कि मोनिका और गौतम के बीच शराब पीने की बात पर कहासुनी हुई थी. आवेश में आकर गौतम ने लोहे के पाइप से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मोनिका की हत्या कर दी. बेरहम पति को पुलिस ने पकड़ लिया है.

भाई ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

महिला के भाई विजय चावला ने बताया कि बहन की शादी 15 साल पहले गौतम से हुई थी. बहन का ससुराल घर से 3 किलोमीटर दूर कीर्ति नगर हुडको क्वार्टर माता का थान में है. मोनिका और गौतम के तीन बच्चे हैं. सबसे छोटा नमन 10 वर्ष का, लक्षिता 13 वर्ष की और सबसे बड़ा बेटा कपिल 15 वर्ष का है. बच्चे दादा- दादी के पास रहते हैं. विजय ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. 

ये भी पढ़ें-

'दिल्ली के दिल में मोदी', Delhi के चुनाव नतीजों पर क्या बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा?

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget