एक्सप्लोरर

जोधपुर में दबंगों ने युवक पर डंडों और तलवारों से किए ताबड़तोड़ वार, पैसों को लेकर हुआ था विवाद

Jodhpur Crime News: राजस्थान के जोधपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. कुछ दबंगों ने एक युवक पर तलवार-लाठी से हमला किया और घायल को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. बदमाश बेखोफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जोधपुर भीतरी शहर में दबंगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ तलवार और लाठियाें से हमला करके उसे घायल कर दिया. उसे मरा हुआ समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के सदर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र मानक चौक की है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है एक व्यक्ति के पीछे कुछ युवक दौड़ रहे हैं और उसको गिरा करके फिर तलवार और लाठी-डंडों से हमला बोल देते हैं. हमले के बाद वे मौके से फरार हो जाते हैं. वे घायल युवक को मरा हुआ समझकर छोड़ जाते हैं. घायल युवक दर्द के कारण तड़पता है. कुछ समय में आस-पास के लोग जुटते हैं. उसे संभालते हैं. इसके पश्चात एक गाड़ी में बैठाकर उसे अस्पताल ले जाते हैं. घायल व्यक्ति का नाम गिरीश आचार्य है.

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

सदर बाजार थाना अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि गिरीश की तरफ से दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शनिवार देर रात को विनय और विवेक आदि से पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद गिरीश रात को पुलिस को मामले की रिपोर्ट देने जा रहा था, उसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया. अब CCTV फुटेज के आधार पर विनय और विवेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य की तलाश जारी है.

घटना को लेकर 4 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है. पुलिस ने इस मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. हमलावरों में से गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम विवेक आचार्य और विनय आचार्य है. बता दें, 4 आरोपियों में से केवल 2 आरोपियों का ही पता चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget