एक्सप्लोरर

Jodhpur News: पटाखों पर पड़ी महंगाई की मार, इस दीपावली कीमतों में 35 से 40 फीसदी तक का इजाफा

Rajasthan News: आतिशबाजी के बिना दीपावली अधूरी है लेकिन महंगाई की मार पटाखों के बाजार पर भी पड़ा है और पटाखों की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है.

Rajastha Latest News: देशभर में महंगाई की मार की वजह से खाने पीने की चीजों के साथ हर चीज महंगी हो रही है. दीपावली पर हर कोई आतिशबाजी के जरिये खुशियां मनाता है. महंगाई का असर पटाखों के बाजार में साफ नजर आ रहा है. पटाखे बनाने में काम आने वाले केमिकल व कच्चे माल की कीमतों में इजाफा होने से पटाखा निर्माता कंपनियों ने पटाखों की कीमतों में 35-40 प्रतिशत इजाफा किया है. इससे पटाखों की कीमतों में तेजी दिखाई दे रही है. कोरोना का असर पूरी तरह खत्म होने की वजह से जोधपुर में कारोबारी कन्हैया लाल ने इस बार व्यापार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई हैं.

पटाखों में काम आने वाले केमिकल के दोगने हुए दाम

आतिशबाजी ( पटाखे) बनाने में काम आने वाले रसायन कलमी सोडा, नाइटि्रक एसिड, सल्फर आदि रसायनों का प्रयोग होता है. इन रसायनों के दाम बढ़ गए है. इसके अलावा अन्य आतिशबाजी बनाने वाले कुछ अन्य रसायनों के भी दाम बढ़ गए हैं. रसायनों के दाम दोगुने के करीब हो गए हैं.

बारिश के कारण भी पटाखा बाजार प्रभावित

आतिशबाजी बनाने में काम आने वाले कच्चे माल पर महंगाई का असर कागज-सूतली व पटाखा संबंधित कच्चे माल के अलावा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया है. यह भी पटाखे महंगे होने का प्रमुख कारण है. जोधपुर में कारोबारी अधिकांश पटाखे तमिलनाडु के शिवाकाशी आदि जगहों से माल लाते हैं. इस बार शिवाकाशी में भारी बारिश की वजह से पटाखे कम बने है व इससे सप्लाई पर असर पड़ा है.

बैरियम केमिकल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

पटाखे बनाने में काम आने वाले प्रमुख बैरियम केमिकल से आमजन के स्वास्थ्य, आंखों पर दुष्प्रभाव सामने आए थे व लोगों को सांस की तकलीफ भी होने लगी. सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों में इस केमिकल के उपयोग को सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंधित कर दिया. ग्रीन पटाखों से स्वास्थ्य व पर्यावरण को कम नुकसान सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैरियम केमिकल पर रोक के साथ ही ग्रीन पटाखों व ग्रीन केमिकल से बने पटाखों के बेचने खरीदने व उपयोग के निर्देश दिए थे. ग्रीन पटाखों से विशेष नुकसान नहीं होता है व यह पर्यावरण को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते व कम धुआं छोड़ते हैं.

पटाखों के होलसेल व्यापारी कन्हैया लाल ने बताया कि आतिशबाजी के काम आने वाले पटाखों की कीमते कंपनी की ओर से बढ़ा दी गई जिसके चलते पटाखों की होलसेल दरों में बढ़ोतरी की गई है. इसी के अनुसार ग्राहकों को पटाखों की बिक्री की जाएगी.

प्रमुख पटाखें और उनकी होलसेल दरे-:

पटाखा         पुरानी कीमत       दरें बढ़ने के बाद कीमत
हीरा कोटी          37-42                  62-67
जमीन चकरी      38-54                 95-120
कोटे छोटे-बड़े     70-350               90-600
फूलझडी           30-37                  42-50

पटाखे की दुकान पर पटाखे खरीदने आए ग्राहक गोमाराम ने बताया पटाखे महंगे हो गए हैं इसलिए बच्चों के लिए ही खरीदारी कर रहे हैं बच्चों की खुशियों को कैसे रोक सकते हैं पटाखों के बगैर दीपावली अधूरी है.

इसे भी पढ़ें:

Bharatpur Crime News: भरतपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, पिता सहित दो बेटों की मौत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget