एक्सप्लोरर

Rajasthan: इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करना हुआ आसान! जोधपुर IIT ने तैयार किया सोलर पैनल चार्जिंग एडाप्टर

Rajasthan News: बीते कुछ सालों में ईंधन की कीमतें बढ़ने से इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज बढ़ा है. हालांकि चार्जिंग प्वाइंट की उपलब्धात और इलेक्ट्रिसिटी की खपत एक बड़ी समस्या रही है.

Rajasthan latest News: भारत सहित पूरी दुनिया में हालिया कुछ सालों में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का क्रेज बढ़ा है.इलेक्ट्रॉनिक वाहनों चार्जिंग एक बड़ी समस्या होती है, लेकिन अब चार्जिंग की यह समस्या खत्म होने वाली है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (आईआईटी) के शोधकर्ताओं ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए एक चार्जिंग एडाप्टर का निर्माण किया है.

इस एडाप्टर की सहायता से आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करने वाले लोग रास्ते में कहीं पर भी अपनी गाड़ी को सीमित संसाधनो के बीच आसानी से चार्ज कर पाएंगे. इसके तहत ईवी व्हीकल के लिए सरकार पिलो टॉप सोलर पैनल लगाने की योजना बना रही है. जिसमें यह एडाप्टर काफी कारगर सिद्ध हो सकता है.

पेट्रोल के दाम बढ़ने से बढ़ा ईवी व्हीकल का क्रेज
जोधपुर आईआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर निशांत कुमार ने बताया कि आज के समय में पेट्रोल का दाम बढ़ने की वजह से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ देख रहे हैं. आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है. इसके चलते लोग इलेक्ट्रानिक्स व्हीकल खरीद रहे हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल में एक बड़ी समस्या सामने आ रही है.

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन और संसाधन जितनी मात्रा में होने चाहिए, वो नहीं होने की वजह से भी इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने वालों के लिए परेशानी बनी हुई है. जल्द बैट्री डिस्चार्ज हो जाने पर सफर के दौरान कई बार पहाड़ी और वन्य क्षेत्र में और भी ज्यादा समस्या सामने आती हैं. इसकी वजह से भी लोग ईवी व्हीकल खरीदने से कतराते हैं. 

हालांकि समस्या को दूर करने के लिए भारत सहित कई देश इसको लेकर काम कर रहे हैं. अगले 5 सालों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होना मुश्किल है, इसलिए कई देश अमेरिका, कनाडा, चीन, रूस, इंडिया, ऑस्ट्रेलिया पिलो टॉप सोलर पैनल की योजना बना रहे हैं. जिसमें एक खंभे पर सोलर पैनल और उसे अटैच सोलर सर्किट लगाया जाना है। जिसे ऑपरेट करने की जिम्मेदारी ईवी कंपनी की होगी.

सिर्फ 1000 के एडाप्टर से होगी गाड़ी चार्ज
वर्तमान में सोलर पैनल के साथ बिना किसी पावर कनवर्टर के ज्यादा से ज्यादा पावर निकालना मुश्किल है. इसके लिए एक चार्जिंग एडाप्टर की जरूरत होगी, क्योंकि कंपनी की ओर से जो चार्जर दिया जाता है, उसमें यह व्यवस्था नहीं होती है कि वह सोलर से भी पावर जनरेट कर सके और उसे ऑपरेट कर सके. 

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जोधपुर आईआईटी ने एक हजार से भी कम कीमत का चार्जिंग एडाप्टर बनाया है. जो जरूरत के हिसाब से गाड़ी को चार्ज करने का काम करेगा. इस कंडक्टर में खास बात यह है कि इसमें कंपनी की ओर से दिए गए वायरिंग को खोलने की जरूरत नहीं है. इसमें दो पॉइंट दिए गए हैं, जो जरूरत के हिसाब से पावर सप्लाई का काम करेंगे।

'सभी गाड़ियों में काम करेगा एडाप्टर'
आईआईटी जोधपुर के इलेक्ट्रिकल विभाग के डॉ निशांत कुमार ने बताया कि यह एडाप्टर हर तरह की गाड़ी में काम करेगा. इसको बनाकर टेस्ट किया गया है, जो सक्सेस रहा है. अब इसे जल्द मार्केट में लांच किया जाएगा. इसके सेंसर के उपयोग से इसकी लागत कम है. विद्युत चुंबकीय होने से इसकी संवेदनशीलता न्यूनतम हो जाती है. इसकी वजह से यह तकनीक अधिक विश्ववसनीय और सस्ती है.

ये भी पढ़ें: Chittorgarh Water Park: चित्तौड़गढ़ में वॉटर पार्क में JCB लेकर घुसे 100 से ज्यादा युवक, मचाया उत्पात, जमकर की तोड़फोड़

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत
नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की...'
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की जरूरत नहीं'
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget