एक्सप्लोरर

G-20 Meeting: जोधपुर में स्किल डेवलपमेंट पर मंथन करेंगे 29 देशों के प्रतिनिधि, तीन दिन चलेगी बैठक

जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के लिए गर्व की बात है. इंटरनेशनल इवेंट की मेजबानी जोधपुर को पहली बार मिली है. तीन दिन में प्रतिनिधि संतुष्ट होकर जाते हैं तो कई फायदे हो सकते हैं.

G-20 Meeting in Jodhpur: राजस्थान के राजे-रजवाड़ो की पहचान व संस्कृति का खूबसूरत शहर जोधपुर जी-20 (G-20) सम्मेलन के लिए तैयार हो चुका है. जी-20 के समूह के 20 सहित 9 अन्य देशों से आने वाले मेहमानों की मेहमान नवाजी की तैयारियां पूरी हो चुकी है. सम्मेलन के तहत एंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक गुरुवार से 3 दिनों तक जोधपुर शहर में होगी.

इसकी तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं. इसके लिए जोधपुर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. यह पहला मौका है, जब इस तरह के बड़े इंटरनेशनल इवेंट (International Event) की मेजबानी जोधपुर को मिली है. 29 देशों के 74 विदेशी डेलिगेट्स (Deligates) के साथ 100 से ज्यादा अधिकारी हिस्सा लेंगे. भारत सहित 19 देशों के सदस्य और नौ अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है. इस बैठक में इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर भी शामिल होंगे.

अलग अलग शहरों में होंगी एम्पलायमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठकें

जी-20 सम्मेलन के तहत पूरे साल में चार एम्पायमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठकें भारत के अन्य शहरों में होंगी. इसमें एम्पलायमेंट वर्किंग ग्रुप की अलग-अलग चार चरणों में बैठकें होनी हैं. जोधपुर को पहली ग्रुप मीटिंग मिली है. इसके बाद 3 से 5 अप्रैल तक इस ग्रुप की बैठक गुवाहाटी में, 1 से 2 जून को जिनेवा में और उसके बाद 19 से 30 जुलाई को इंदौर में होगी. इसी के साथ जी-20 देशों के लेबर और एम्पलायमेंट मिनिस्टर की बैठक भी 21 जुलाई को इंदौर में की जाएगी. जी-20 सम्मेलन में एंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप पूरे साल अलग-अलग बैठकों में तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस करेंगे. इन पर प्रेजेंटेशन तैयार किया जाएगा और जो समस्याएं जी-20 देशों के सामने आ रही हैं, उनके समाधान भी निकाले जाएंगे.

स्किल डेवलपमेंट प्रेजेंटेशन के साथ होगी शुरुआत

तीन दिन के इस बैठक की शुरुआत गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे ताज हरि होटल में स्किल डेवलपमेंट पर प्रेजेंटेशन के साथ होगी. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सेक्रेटरी अतुल कुमार तिवारी इसकी अध्यक्षता करेंगे. इसमें पांच अलग-अलग पैनलिस्ट अपनी प्रेजेंटेशन देंगे. जी-20 देशों के साथ गेस्ट कंट्री और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के साथ भारत से भी 50 से ज्यादा डेलिगेट इस मीटिंग में शामिल होंगे.

बाजरे के खेत का दिखाया जाएगा लाइव डेमो

जोधपुर शहर में जी-20 सम्मेलन में डेलिगेट्स को होटल ताज हरि होटल इंडाना पैलेस में बाजरे के खेत का लाइव डेमो दिखाया जाएगा. जानकारी हो कि साल 2023 इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया गया है. इसलिए मोटे अनाज को प्रसारित करने के लिए यह पहल की गई है. खेतों में बाजरा उगाने का प्रोसेस और इसके बाद इससे बनने वाले प्रोडक्ट को भी लाइव डेमो स्टेशन के जरिए दिया जाएगा. इसके अलावा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत चयनित किये गये हैंडीक्राफ्ट आइटम की भी प्रदर्शनी इंटेलीकेट के होटल में लगाई गई है.

सम्मेलन में शामिल होंगे 74 डेलीगेट्स

  • 54 डेलीगेट्स 19 सदस्य देशों से होंगे
  • 15 डेलीगेट्स 9 आमंत्रित देशों से आएंगे
  • 7 मेंबर इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के होंगे
  • ग्लोबल स्किल गैप पर एड्रेस किया जाएगा. गिग एंड प्लेटफॉर्म इकोनाम और सोशल प्रोटेक्शन पर भी चर्चा होगी
  • सस्टेनेबल फाइनेंस इन ऑफ सोशल सिक्योरिटी पर भी मंथन किया जाएगा

यह भी पढ़ें: 'घर वापसी' पर RSS का बड़ा बयान, दत्तात्रेय बोले- 'गौ मांस खाने वाले भी हिंदू धर्म में लौट सकते हैं'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget