एक्सप्लोरर

Rajasthan: जोधपुर के प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर को लेकर है ये खास मान्यता, इन दिनों पर होती है भक्तों की भीड़

जोधपुर के इस मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 100 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं. यह मंदिर जोधपुर के भीतरी क्षेत्र में स्थित है. यहां पर पहुंचने के लिए सकरी गलियों से गुजरना होगा.

Jodhpur Panchmukhi Temple: 'संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा' ऐसी ही मान्यता है जोधपुर के इस प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की. इस मंदिर की विशालकाय प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि यह स्वयंभू हैं और पंचमुखी हनुमान जी के दर पर जो भी मत्था टेक ले उसके सभी कष्ट व पीड़ा हनुमान जी हर लेते हैं. इस मंदिर में श्रद्धालु साल के 365 दिन आते हैं, साथ ही मंगलवार व शनिवार को श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहता है.

मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 100 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं. यह मंदिर जोधपुर के भीतरी क्षेत्र में स्थित है. यहां पर पहुंचने के लिए सकरी गलियों से गुजरना होगा. सकरी गलियों से गुजरते समय ब्लू सिटी का भी नजारा देखने को मिलेगा. इस मंदिर की स्थापना जोधपुर की स्थापना से पहले हुई थी. इस विशालकाय पंचमुखी हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के पांव के नीचे पाताल की देवी की भी प्रतिमा है.

जोधपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रति लोगों की आस्था ऐसी है कि वह किसी भी बीमारी में हों या किसी भी उम्र में हों, वह मंदिर जरूर आते हैं और मंदिर आकर उन्हें ऐसी शांति मिलती है जैसे उन्होंने सब कुछ पा लिया हो. पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाया जाता है, साथ ही पान का बीड़ा हनुमान जी को चढ़ाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि बीड़ा चढ़ाने से हनुमान जी जो भी श्रद्धालु आया है उसका बीड़ा (जिम्मेदारी) स्वयं उठा लेते हैं और उसका बेड़ा पार हो जाता है.

मंदिर के बारे में ये है मान्यता

हनुमान जी ने पंचमुखी अवतार क्यों लिया था. इस अवतार को वामन अवतार भी कहा जाता है. इसके पीछे भी एक कहानी है जो धार्मिक ग्रंथों, रामायण व इतिहास में दर्ज है. भगवान श्री राम व रावण के बीच युद्ध चल रहा था, उस दौरान रावण का एक और भाई अहिरावण जो कि पाताल में निवास करता था, भगवान श्री राम व लक्ष्मण को उठा ले गया था. उस दौरान हनुमान जी मत्स्य रूप धारण कर पाताल में पहुंचे और भगवान श्री राम और लक्ष्मण को अहिरावण की कैद से छुड़ाया. अहिरावण के बारे में कहा जाता है कि पाताल में 5 दिए जल रहे थे, जब तक वह दिए जलते तब तक अहिरावण का कोई कुछ नहीं कर सकता था, इसलिए हनुमान जी ने पंचमुखी का अवतार लिया और एक साथ पांचों दीपक को बुझा दिया, उसके बाद अहिरावण का अंत कर विजय प्राप्त की.

दक्षिण मुखी पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने के लिए भी खास कारण है. धार्मिक ग्रंथों में पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन और पूजा के लिए बताया गया है और किसी भी तरह के संकट में दक्षिण मुखी पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने पर सारे संकट दूर हो जाते हैं, हनुमान चालीसा में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर आप बहुत अधिक संकट में हैं तो आप 8  मंगलवार हनुमान जी के दर्शन कर ले तो आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

Jodhpur News: भगत की कोठी क्षेत्र में जिंदा बम मिलने से हड़कंप, पुलिस चौकी के पीछे चल रहा था सफाई का काम

Children’s Vaccination in Rajasthan: राजस्थान में वैक्सीनेशन के पहले दिन 3 लाख से ज्यादा बच्चों को लगा टीका- स्वास्थ्य मंत्री

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget