एक्सप्लोरर

Rajasthan: जोधपुरवासियों को नितिन गडकरी की सौगात, जल्द शुरू होगा एलिवेटेड रोड का काम, जानें पूरा रूट प्लान

Rajasthan News: केंद्र सरकार की तरफ से जोधपुर को बड़ी सौगात मिली है. यहां बहुत जल्द एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसकी मंजूरी दे दी है.

Jodhpur News: राजस्थान में डबल इंजन की सरकार ने अपना काम करना शुरू कर दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले जोधपुर लोकसभा क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयास रंग ला रहे हैं. जोधपुर में एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने जा रहा है. सोमवार (12 फरवरी) को उदयपुर में केंद्रीय सड़क के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शेखावत के आग्रह पर मैने जोधपुर एलिवेटेड रोड को मंजूरी दी है. एलिवेटेड रोड का डिजाइन फाइनल हो गया है. यह बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है. इसके निर्माण में करीब 4500 से 5000 करोड़ रुपए की लागत आएगी. उसको भी मंजूरी दी गई है. अब एलिवेटेड रोड का काम जल्द शुरू हो जाएगा.

जोधपुर मैं बढ़ते ट्रैफिक के दबाव के चलते एलिवेटेड रोड का प्लान वर्षों से चल रहा था. इस पर कई बार राजनीति भी हुई, लेकिन यह मूर्त रूप लेने का नाम नहीं ले रहा था. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने अपने स्तर पर प्रयास किए. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के माध्यम से पूरा करने की कोशिश की. इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी सहमति दे दी है. केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी.

जोधपुर में होगी एलिवेटेड रोड की शुरुआत

नवंबर 2023 में जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक निजी कार्यक्रम में जोधपुर आए थे. उस दौरान मंत्री शेखावत के साथ उन्होंने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट को लेकर रूट देखा. शेखावत ने उन्हें आखलिया चौराहा, जहां से एलिवेटेड रोड शुरू होती है. चालू ट्रैफिक में एलिवेटेड रोड के लिए रूट का अवलोकन करवाया था. जोधपुर में बनने वाली इस मल्टी लेयर एलिवेटेड रोड के विषय में विस्तार से अवगत करवाया था. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जूना खेड़ापति मंदिर, आखलिया चौराहा, बॉम्बे मोटर, पांचवी रोड, शनिचर जी का थान, जालौरी गेट, पुरी तिराहा, पावटा, महामंदिर, मंडोर एक गाड़ी में बैठकर सड़क से रास्ते का अवलोकन किया था.


राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर की महत्वाकांक्षी एलिवेटेड रोड 9.6 किमी लंबी है. इस हाइब्रिड एलिवेटेड रोड के लिए डबल डेकर पूल भी बनाये जाएंगे. जिसमें सबसे नीचे सड़क उसके ऊपर फ्लाईओवर और तीसरी लेयर पर मेट्रो का ट्रैक होगा.

एलिवेटेड रोड का यह होगा रूट

एलिवेटेड रोड मंडोर रोड से शुरू होकर आखलिया तिराहे से प्रताप नगर रोड के समानांतर उतरेगी.

मंडोर रोड की कृषि मंडी से जोड़ते हुए शुरू होगी एलिवेटेड रोड.

भदवासिया ओवर ब्रिज ब्रिज के ऊपर से गुजरेगी.

पावटा सर्किल से राईकाबाग बस स्टैंड की तरफ टू-लेन उतरेगी.

कलेक्टर के मुख्य गेट के पास से एलिवेटेड रोड को जोड़ेगी.

पुरी तिराहे से रेलवे स्टेशन की तरफ टू-लेन उतरेगी.

पांचवी रोड से 12वीं रोड की तरफ टू-लेन उतरेगी.
आखलिया से प्रताप नगर रोड के समानांतर उतरेगी एलिवेटेड रोड.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उदयपुर में बताया कि जोधपुर की ग्रीन फील्ड रिंग रोड करीब 2000 करोड रुपए से 105 किलोमीटर बन रही है. यह रिंग रोड हम जल्दी ही पूरा कर देंगे. रिंग रोड में 25 स्ट्रक्चर है. जो फ्लाईओवर होंगे जिसमे छह छोटे-मोटे ब्रिज हैं. एक बड़ा ब्रिज है उन्होंने कहा कि रिंग रोड से जोधपुर की पूरी तरह से दिशा बदल जाएगी.

ये भी पढ़ें: JEE Main 2024 Result: आज जारी होगा JEE Main के सेशन वन का रिजल्ट, जानें- कैसे निकाला जाएगा NTA स्कोर?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget