एक्सप्लोरर

'बच्चों से लिया बदला', जोधपुर में पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई दोहरे हत्याकांड की गुत्थी

Jodhpur Double Murder: दो बच्चों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्कूल छोड़ने के बहाने से आरोपी बच्चों को ले गया था. पिता की गद्दारी के कारण बच्चों को मारने की उसने बात बताई थी.

Rajasthan Crime News: जोधपुर कमिश्नरेट वेस्ट की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 12 घंटे में दो बच्चों की हत्या के आरोपी को धर दबोचा. आरोपी ने बोरानाडा क्षेत्र में दो मासूम भाई बहनों की निर्मम हत्या कर सनसनी फैला दी थी. डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि12 वर्षीय तमन्ना उर्फ तन्नू और 8 वर्षीय शिवपाल की हत्या के मामले में राजसमंद से 62 वर्षीय मुकुंद थानवी को गिरफ्तार किया गया है. 

मुकुंद थानवी जोधपुर में 20 वर्षों से श्याम सिंह भाटी बनकर रह रहा था. उसने फर्जी आधार, पैन कार्ड बनाकर प्रदीप पाल के साथ चूड़ी की फैक्ट्री खोली थी. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के पिता प्रिंसिपल रह चुके हैं. मुकुंद थानवी ने बच्चों से वारदात को अंजाम देने का कारण बताया था. उसने पिता की गद्दारी के कारण बच्चों को मारने की बात बताई थी.

मासूम बच्चे उसे दादाजी कह कर बुलाते थे. डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुकुंद थानवी प्रदीप पाल के घर आया था. मुकुंद थानवी तमन्ना और शिवपाल को स्कूल छोड़ने के बहाने से साथ ले गया. बच्चों के शनिवार शाम तक नहीं लौटने पर प्रदीप पाल ने बोरानाड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. रिपोर्ट में पिता ने श्याम सिंह भाटी का नाम लिखवाया था.

बदला लेने के लिए दो बच्चों की हत्या

जांच करने पुलिस आरोपी के घर पहुंची. कमरे में बच्चों के शव पंखे से लटकते मिले. शातिर आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मौके पर नोट भी छोड़ा था. नोट में व्यापार घाटे का बदला लेने के लिए बच्चों की हत्या की बात लिखी गई थी. पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पाली से राजसमंद फरार हो गया था. 

पिता से आरोपी का हुआ था विवाद

डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मुकुंद थानवी काफी शातिर है. उसने प्रदीप पाल के साथ चूड़ी का कारखाना शुरू किया था. 25 दिन पहले रुपये को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. पिता की गद्दारी का बदला लेने के लिए मुकुंद थानवी ने दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी. 

ये भी पढ़ें-

AIIMS की तर्ज पर विकसित होगा RUHS, राजस्थान के अधिकारियों ने किया दिल्ली का दौरा

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget