एक्सप्लोरर

'कांग्रेस सरकार के...', अशोक गहलोत के सर्कस वाले बयान पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार

Jodhpur News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से बीजेपी भड़क गयी है. पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास 'जीजी' को श्रद्धांजलि देने जोधपुर पहुंचे राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर हमला बोला.  

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से राजस्थान की सियासत गर्म हो गयी है. बीजेपी ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि राजस्थान में सर्कस नहीं सरकार चल रही है. उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. कांग्रेस शासनकाल के जोकर बीजेपी की सरकार में पकड़े जा रहे हैं. 

राजेंद्र राठौड़ पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास 'जीजी' को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जोकरों ने पेपर लीक कराने की झड़ी लगा दी थी. पेपर लीक कराने वाले अभी पर्दे के पीछे हैं. बहुत से किरदार जल्द सामने आने वाले हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सरकार संकल्प पत्र में की गयी घोषणाओं को 50 फीसद पूरा कर चुकी है. इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री को सर्कस लग रहा है. उन्होंने अशोक गहलोत को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की याद दिलायी.

अशोक गहलोत के बयान पर भड़की बीेजेपी

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकार जर्जर कानून व्यवस्था छोड़कर गई थी. ब्यूरोक्रेसी में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का बोलबाला था. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कांग्रेस सरकार की कुव्यवस्थाओं को ठीक करने में लगे हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने सिस्टम को बहुत हद तक पटरी पर ला दिया है. राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर टिप्पणी करने से राजेंद्र राठौड़ बचते नजर आये. उन्होंने कहा कि खाली मंत्रीपद पर मौका दिया जाना चाहिए.

राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व CM पर साधा निशाना

राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी किसी पार्टी के नहीं होते हैं. अधिकारी सरकार के होते हैं. सरकार की अगुवाई पहले भी अशोक गहलोत कर चुके हैं. वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चला रहे हैं. राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत मानते हैं कि कांग्रेस शासनकाल में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. इसका मतलब हुआ कि तत्कालीन सरकार के दौरान भ्रष्टाचार हुआ था. अब मामले की जांच के बाद तस्वीर सामने आ जायेगी. 

ये भी पढ़ें-

जैसलमेर में पानी की टंकी से दो बच्चों के शव बरामद, हादसा या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget