एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: BJP नेता प्रेम सिंह बाजोर का कांग्रेस पर तीखा हमला, राजस्थान सरकार में लॉ एंड आर्डर को बताया फेल

राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर 2 दिन के जोधपुर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार में लॉ एंड आर्डर बिल्कुल फेल बताया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर 2 दिन के जोधपुर दौरे पर हैं. मंगलवार को शेरगढ़ में सहित परिवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं सोमवार को उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी के लोगों के साथ मुलाकात की. इस दौरान एबीपी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका अब तक का सफर किस तरह से रहा, जिसमें कई मुश्किल आईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी उस दौरान चाय की दुकान पर काम करते थे. उन्होंने बर्तन भी साफ किए लेकिन आज राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं.

प्रेम सिंह बाजोर ने पहला चुनाव 200 वोटों से जीता और विधायक बनें. प्रेम सिंह बाजोर का जन्म गरीब परिवार में हुआ था इसलिए वह पढ़ नहीं पाए. उनके पिता खेती करते थे और परिवार पालते थे. प्रेम सिंह बाजोर का बचपन संघर्ष भरा था. सुबह अगर खाना मिल गया तो शाम के खाने की कोई उम्मीद नहीं होती थी. आर्थिक स्थिति से जूझने के कारण 10 से 12 साल की उम्र में प्रेम सिंह बाजोर ने चाय की थड़ी पर बर्तन धोने का काम किया. वे ड्राइवर तक बने और फिर किस्मत ऐसी पलटी कि प्रेम सिंह बाजोर हर क्षेत्र चाहे व्यापार हो या राजनीति सभी जगह कामयाबी हासिल करने लगें.

अपने दम पर शहीदों के गांव में लगा रहे उनकी प्रतिमा
प्रेम सिंह बाजोर नीमकाथाना से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने. उन्हें बाजोर को सैनिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया. प्रेमसिंह बाजोर ने जिम्मेदारी मिलते ही शहीदों के लिए कई काम किए, हर शहीद के घर जाकर उनके परिवारों से मिले और उनकी शिकायतों का निस्तारण करने लगे. इस दौरान उन्होंने शहीदों के लिए मूर्ति की स्थापना को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बात की तो उन्होंने प्रतिमा लगाने से मना कर दिया. प्रेम सिंह बाजोर ने उस समय अपने दम पर शहीदों के गांव में उनकी प्रतिमा लगवाने का निर्णय लिया. यह सिलसिला अभी भी जारी है.

सरकार में लॉ एंड आर्डर बिल्कुल फेल है: प्रेम सिंह
प्रेम सिंह ने कहा कि बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बने हैं जिन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा है. मोदी जी ने देश के किसी भी राज्य में किसी को भेजा है वहां पर सरकार है और वहां शानदार राज हो रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो देश में सिमट गई है. एक कोने में पड़ी है. राज को लाने में और एक एमएलए को जिताने में कितनी मेहनत करनी पड़ती है. इन्होंने राज के लिए शपथ ली है और उस दिन से एक दिन भी कभी शांति से नहीं बैठे हैं. रोजाना सिर फोड़ रहे हैं. कहां से आएगी इनकी सरकार? कैसे आएगी? प्रेम सिंह ने आगे कहा कि इनकी सीटें जनता एक-एक दिन गिन-गिन कर निकाल रही हैं. सरकार में लॉ एंड आर्डर बिल्कुल फेल है, जगह जगह गोलियां चल रही हैं. लूटमार चल रही है.

उन्होंने कहा कि यहां पटवारी 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाता है, तो आप अंदाजा लगाइए कि कलेक्टर एसपी तो क्या लेते होंगे. जनता का बहुत बड़ा नुकसान हुआ हैं. वसुंधरा राजे के बारे में बात करते हुए प्रेम सिंह ने कहा कि जब मैडम गई थी तो 15 हजार करोड़ का कर्जा था. लेकिन इनके 4 साल के लेखा-जोखे का हिसाब 35 हजार करोड़ से ज्यादा हो गया है. अभी 1 साल और बाकी है, हो सकता 50 हजार करोड़ से भी ज्यादा हो जाए. यही तो लूट होती हैं. उन्होंने दावा किया कि जहां बीजेपी का राज है वहां लूट नही हैं, वहां एक पैसे की बेईमानी नहीं होने देते हैं.

मैंने इससे गंदा राज कभी नहीं देखा: प्रेम सिंह
प्रेम सिंह ने आगे कहा कि मैं 45 साल से राजनीति में हूं और मैंने इससे गंदा राज कभी नहीं देखा. अशोक गहलोत दो बार मुख्यमंत्री रहे उस समय इनकी कार्यशैली भी बहुत बढ़िया थी. प्रदेश में इन्होंने काम भी किया था. इस बार तो इन्हें ग्रहण लगा हुआ है. ऐसा राज हमने पहले कभी नहीं देखा. सभी पढ़ने वाले बच्चे परेशान हो रहे हैं, सारे पेपर आउट होने से बच्चों की क्या हालत होती है, मां-बाप अपने बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए सामान गिरवी रख रहे हैं और पेपर आउट हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट जो करते हैं उस पर ध्यान देना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Literature Festival: विश्व रंगमंच दिवस पर जोधपुर में हुआ साहित्य महाकुंभ का आयोजन, ईला अरुण बोलीं- 'दोबारा मेकअप लगा तो हमें....'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget