एक्सप्लोरर

राजस्थान के झुंझुनूं में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 5 गिरफ्तार, शराब पार्टी में हुई थी हत्या

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं पुलिस ने पचेरीकलां में एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. एक अज्ञात युवक की शराब पार्टी के दौरान पहचान छुपाने पर पिटाई से मौत हो गई.

Jhunjhunu Blind Murder Solved: राजस्थान के झुंझुनूं जिले की AGTF और पचेरीकलां थाना पुलिस ने 36 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. यह हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी, जिसे हादसे का रूप देने की नाकाम कोशिश भी की गई.

घटना पचेरी खुर्द गांव के पास की है, जहां सिंघाना रोड से पचेरी मुख्य मार्ग के किनारे रोही में एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में मिला था. शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जब डॉग स्क्वायड ने लगातार बालाजी धर्म कांटे की ओर इशारा किया, तो पुलिस को शक हुआ और मौके की गहनता से जांच की गई.

बेरहमी से कर दी पिटाई
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात की रात धर्म कांटे पर शराब पार्टी चल रही थी. इसी दौरान अज्ञात युवक और अन्य आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई. जब युवक ने अपना नाम बताने से इनकार किया, तो भट्टा मालिक सुरेंद्र उर्फ बबलू, उसका भांजा धनंजय, एक्सिस बैंक मैनेजर कार्तिक, ड्राइवर सुनील और विक्रम ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

सभी आरोपी वारदात की रात धर्म कांटे पर थे मौजूद
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि इसे सड़क दुर्घटना दिखाया जा सके. हालांकि, पुलिस की सतर्कता और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे मामले का खुलासा हो गया. गिरफ्तार आरोपियों में ईंट भट्टा मालिक सुरेंद्र उर्फ बबलू, उसका भांजा धनंजय, बैंक मैनेजर कार्तिक, उसका ड्राइवर सुनील और विक्रम शामिल हैं. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी वारदात की रात धर्म कांटे पर मौजूद थे.

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक आरपीएस देवेंद्र राजावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या से जुड़े और भी अहम राज सामने आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget