एक्सप्लोरर

JEN Paper Leak Case: शिक्षक से 10 लाख में खरीदा था JEN भर्ती परीक्षा का पेपर, अभ्यर्थियों से इतने करोड़ में हुआ सौदा

Rajasthan JEN Paper Leak Case 2020: जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 पेपर लीक का मुख्य आरोपी जगदीश विश्नोई तीन साल बाद दबोच लिया गया है. आरोपी को जयपुर के सांगानेर से गिरफ्तार किया गया है.

Kanishth Abhiyanta Bharti Exam 2020: राजस्थान में पेपर लीक की कई घटनायें हुई हैं. कई मामलों में कार्रवाई हुई और कई के मुख्यअभियुक्त अभी भी फरार है. जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 पेपरलीक का मुखिया जगदीश विश्नोई तीन साल बाद आज सांगानेर से एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

जगदीश विश्नोई इसके पहले भी करीब एक दर्जन से अधिक नकल एवं पेपर लीक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है. लेकिन, तीन साल से वो फरार चल रहा था. विश्नोई पेपर लीक करने वाले गिरोह का सरगना है. यह सांचोर का रहने वाला है. इसके दो साथी पहले से ही गिरफ्तार है. इस मामले में अभी तक 30 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए है. कई बाकी हैं. 

क्या है पूरा मामला ? 

दरअसल, वर्ष 2020 में जेईएन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. जिसे लेकर उस समय खूब हंगामा हुआ था. उस पेपर लीक मामले में 30 से अधिक लोग अभियुक्त बनाये गए थे. जिसमें अभी तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मगर, इस मामले का मेन अभियुक्त जगदीश विश्नोई आज गिरफ्तार हुआ है. उसे कल ही पकड़ा गया था.

जांच के बाद सांगानेर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस एवं एसओजी ने बताया कि जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 के प्रश्न पत्र को परीक्षा से पूर्व शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खातीपुरा से शिक्षक राजेंद्र कुमार यादव की मदद से पेपर का फोटो करवा कर बाहर अभ्यर्थियों में बेच दिया था. 10 लाख में शिक्षक राजेंद्र यादव से पेपर खरीद लिया और अपनी गैंग के सदस्य हर्षवर्धन मीणा के जरिये उसे व्हाट्सऐप पर भेजवा दिया था. 

जवाहर कला केंद्र से किया गिरफ्तार 

मुख्य आरोपी जगदीश विश्नोई को कल जवाहर कला केंद्र जयपुर से दस्तयाब किया था. जिसे पूछताछ के गिरफ्तार किया गया है. इस गैंग के राजेंद्र यादव, शिवरतन मोट और रमेश कालेर पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

JEN Paper Leak: JEN पेपर लीक मामले के मुख्य सरगना हर्षवर्धन मीणा के ससुराल में SOG की दबिश, कागजात जब्त

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget