एक्सप्लोरर

JEE Mains 2023: अप्रैल सेशन के लिए 80 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने किया अप्लाई, आवेदन के दौरान छात्र कर रहे बड़ी गलतियां!

जेईई-मेन 2023 के अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसमें अब तक करीब 80 हजार से अधिक नए विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं. लेकिन जेईई-मेन अप्रैल में कई विद्यार्थी गलती करते दिखाई दे रहे हैं.

JEE Mains Exam 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 (JEE Mains 2023) के अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस वर्ष बड़ी संख्या में नए विद्यार्थी आवेदन करते दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने पूर्व में जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है और सीधे ही अब अप्रैल परीक्षा के लिए परीक्षा देना चाहते हैं. अब तक करीब 80 हजार से अधिक नए विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं. पूर्व में जनवरी जेईई-मेन परीक्षा के लिए बीई-बीटेक और बीआर्क मिलाकर 9 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे.

जेईई-मेन के दोनों सेशन में मिलाकर इस वर्ष यूनिक कैंडिडेट की संख्या 10 लाख 50 हजार से अधिक होना संभावित है. आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च है. परीक्षा 6 से 12 अप्रैल के बीच हर दिन दो शिफ्टों में होगी. वहीं जेईई-मेन जनवरी सेशन के बीआर्क परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है, विद्यार्थी परिणाम के इंतजार में हैं.

JEE Mains के अप्रैल में विद्यार्थी कर रहे गलतियां
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन अप्रैल में कई विद्यार्थी गलती करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जनवरी जेईई-मेन परीक्षा दे दी है, उन्होंने भी अप्रैल परीक्षा में आवेदन के लिए नए कैंडिडेट की तरह रजिस्ट्रेशन कर दिया है. इन विद्यार्थियों के दो एप्लीकेशन नम्बर जारी हो चुके हैं. ऐसे में एनटीए एक ही विद्यार्थी के दो एप्लीकेशन नम्बर पर रैंक निकालेगी. ऐसे में स्कोर नार्मलाइज नहीं हो सकेगा और इन विद्यार्थियों के दो ऑल इंडिया रैंक जारी कर दिए जाएंगे.

गत वर्ष भी कई विद्यार्थियों की इसी गलती के चलते दो एप्लीकेशन नम्बर पर अलग-अलग एआईआर जारी की गई थी. कुछ विद्यार्थी अपने परीक्षा केन्द्रों के स्टेट और कैटेगरी को बदलने के लिए अपना ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर में बदलाव कर नए आवेदन करते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अप्रैल आवेदन के दौरान जनवरी में भरे परीक्षा स्टेट और कैटेगरी में बदलाव संभव नहीं है.

आवेदन क्रमांक और बनाए गए पासवर्ड से ही आवेदन करें स्टूडेंट
विद्यार्थियों को चाहिए कि वे जनवरी परीक्षा के आवेदन क्रमांक और बनाए गए पासवर्ड से ही आवेदन करें क्योंकि विद्यार्थियों के एक आवेदन क्रमांक पर ही दोनों परीक्षाएं देने पर हायर एनटीए स्कोर के आधार पर रैंक जारी की जाती है. इसके साथ ही आवेदन के दौरान पहली बार मांगे गए प्रजेन्ट और परमानेंट एड्रेस प्रुफ के तौर पर रेंट रिसिप्ट और एफिडेविट के प्रारूप जारी नहीं होने से विद्यार्थी आवेदन के लिए परेशान हो रहे हैं. एनटीए को चाहिए कि वे विद्यार्थियों की आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आवश्यक एड्रेस प्रुफ के दस्तावेजों के प्रारूप जारी करें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News Live: 48 हजार सीटों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से, पेपर लीक के साये में रही है परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में उखड़ी सड़क, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर एक्शन
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में उखड़ी सड़क, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर एक्शन
इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget