एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2022: इस दिन आएगा जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम, 12 सितंबर से होगी जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू

Kota News: देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) का परिणाम 11 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा.

JEE Advanced 2022: आईआईटी मुंबई द्वारा कराई गई देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) का परिणाम 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. परिणाम जारी होने के अगले दिन 12 सितम्बर से आईआईटी, एनआईटी (IIT) , ट्रिपलआईटी (IIIT) व जीएफटीआई (GFTI) में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी. इस साल जोसा काउंसलिंग द्वारा 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 33 जीएफटीआई में प्रवेश दिया जाएगा. जोसा काउंसलिंग का सम्पूर्ण शेड्यूल जारी कर दिया गया है, सम्पूर्ण काउंसलिंग एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.

12 से 21 सितंबर के मध्य रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग  

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस साल आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से 21 अक्टूबर  के बीच 6 राउंड में संपन्न होगी. विद्यार्थी 12 सितंबर से जोसा काउंसलिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. जिसकी अंतिम तारीख 21 सितंबर को शाम 5 बजे तक है. 23 सितंबर को पहले राउण्ड का सीट आवंटन होगा.

जिन विद्यार्थियों को पहले राउण्ड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट असेपटेंस फीस जमा कर डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी. दूसरे राउंड का सीट आवंटन  28 सितम्बर, तीसरे का 3 अक्टूबर, चौथे का 8 अक्टूबर, पांचवें का 12 अक्टूबर को होगा. अंतिम यानी छठे राउंड का सीट आवंटन 16 अक्टूबर को होगा. इस प्रकार सम्पूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया छह राउंडस में संपन्न होगी, जिसकी फाइनल रिपोर्टिंग 21 अक्टूबर तक करनी होगी.

ऐसे फिल करें कॉलेज व ब्रांच च्वाइस

एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार विद्यार्थियों को जोसा काउंसलिंग में लगभग 114 संस्थानों की 480 से अधिक प्रोग्रामों की च्वाइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है. विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्प को अपनी प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें. विद्यार्थी गत वर्षों की कॉलेजों की ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंकों को देखते हुए कॉलेजों को चुनने के ट्रेंड का अनुमान लगा सकते हैं. विद्यार्थी अपनी रैंक के अनुसार गत वर्षों की क्लोजिंग रैंक से नीचे की रैंक वाले कॉलेज ब्रांचों को भी अपनी रुचि अनुसार कॉलेज प्राथमिकता सूची के क्रम में शामिल करें. जोसा काउंसलिंग में कॉलेजों को भरने से पूर्व अपनी प्राथमिकता के कॉलेजों की सूची कागज पर बनाकर उसका आंकलन कर ही ऑनलाइन भरें ताकि गलती होने की संभावना ना रहे. विद्यार्थी कॉलेज च्वाइस लॉक करने से पूर्व अवश्य चेक करें क्योंकि लॉक करने के उपरान्त उसमें बदलाव संभव नहीं होंगे.

पहला अलॉटमेंट ओपन रैंक से होगा

एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार जोसा काउंसलिंग के दिए गए बिजनेस रूल के अनुसार सभी विद्यार्थियों को उनकी रैंक के अनुसार भरी हुई कॉलेज सीट आवंटन में सबसे पहला सीट आवंटन ओपन रैंक पर ही किया जाएगा. ओपन रैंक पर सीट नहीं मिलने पर कैटेगिरी वाले स्टूडेंट्स को उनकी कैटेगिरी रैंक के अनुसार कॉलेज सीट आवंटित की जाएगी. इस प्रकार कैटेगिरी वाले विद्यार्थियों को ओपन एवं कैटेगिरी, दोनों में से सीट रैंक अनुसार मिल सकती है.

Kota News: शिक्षक दिवस पर किया जाएगा 15 हजार शिक्षकों का सम्मान, ओम बिरला और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शिरकत

ऑनलाइन रिपोर्टिंग में आवश्यक दस्तावेज

जोसा काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, कैटेगिरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट, जेईई मेन व एडवांस्ड का प्रवेश पत्र आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे. ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को 1 अप्रैल 2022 के बाद का कैटेगिरी सर्टिफिकेट देना होगा, अन्यथा उनकी कैटेगिरी निरस्त कर ओपन रैंक से सीट आवंटित की जाएगी.

Ghulam Nabi Azad News: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर सीएम अशोक गहलोत बोले- मैं सदमे में हूं, जिसे सब कुछ मिला वो दे रहे संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले 4 युवकों के शव, परिवार में मातम
कोटा नहर हादसे ने छीना 4 परिवारों का चिराग, 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव
कुमावत समाज ने निकाली 30 km लंबी वाहन रैली, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल
कुमावत समाज ने निकाली 30 km लंबी वाहन रैली, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल

वीडियोज

Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget