एक्सप्लोरर

Rajasthan: जालौर में लगातार बारिश का कहर, सड़कें तालाब में तब्दील, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Rajasthan Heavy Rain: जालौर में लगातार 3-4 दिन से हो रही बारिश के चलते शहर की सड़के तालाब में तब्दील हो गई हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं.

राजस्थान के जालौर जिले में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद जिले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. शनिवार सुबह से ही जिला मुख्यालय पर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जबकि शाम को तीन-चार घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब में बदल दिया.

जालौर शहर की कलेक्टरेट रोड, बागोड़ा रोड, बस स्टैंड, शिवाजी नगर, राजेंद्र नगर, महादेव नगर, कृष्णा कॉलोनी, आईटीआई रोड, कॉलेज रोड और ज्योतिबा फुले नगर समेत निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई.

सिर्फ कुछ घंटे की बारिश ने ही जनजीवन पर असर डाल दिया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया.

बाढ़ जैसे हालात, नदी-नाले उफान पर

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की कई नदियाँ और नाले उफान पर हैं. पानी की आवक लगातार बढ़ रही है और इससे जलस्तर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले रविवार को भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है. जिला प्रशासन ने भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया है और जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है.

जवाई बांध के गेट खोले

पाली के पश्चिमी बड़े जवाई बांध के गेट खोल दिए गए हैं. इसके बाद जिला प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड में सभी अधिकारी और एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है.

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे ने पुलिस और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को समय पर चेतावनी दी जाए और राहत-बचाव कार्य त्वरित रूप से किया जाए.

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम और मुनादी के माध्यम से चेतावनी दें. साथ ही, जरूरत पड़ने पर आश्रय स्थलों की पहचान कर, प्रभावित लोगों के लिए भोजन, चिकित्सा और सुरक्षित ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें. जलभराव वाले इलाकों में किसी भी प्रकार की गतिविधि न करें और नदी-नाले वाले बहाव क्षेत्रों में जाने से बचें. जवाई बांध के गेट खोलने के बाद प्रशासन ने विशेष रूप से सावधानी बरतने और फोटो या वीडियो के चक्कर में लापरवाही न करने की चेतावनी दी है.

अधिकारी ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा और जनहानि को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

जालौर में मौसम विभाग के अलर्ट और लगातार हो रही बारिश के बीच जिले में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. आमजन को प्रशासन की चेतावनी का पालन करना जरूरी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Input By : एचएल भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget