एक्सप्लोरर

सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना

Sikar Hindi News: सीकर में एक तेंदुए के घुस आने से हड़कंप मच गया. तेंदुए ने घर से बाहर निकली एक महिला, आची देवी, पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे में एक तेंदुए (Leopard) के घुस आने से भारी हड़कंप मच गया है. तेंदुए ने घर से बाहर निकल रही एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सतभाई स्कूल खेल मैदान के पास की है. स्थानीय निवासी आची देवी जैसे ही अपने घर से बाहर निकलीं, वहां घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगाया.

आची देवी का सघन इलाज है जारी

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से आची देवी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उनके शरीर पर कई जगह गहरे घाव हैं. सबसे गंभीर चोट उनकी दाहिनी आंख के ठीक ऊपर लगी है, जहां से खून का बहाव रुक नहीं रहा है. फिलहाल उनका सघन इलाज जारी है.

प्रशासन अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. उपखंड अधिकारी (SDM) बृजेश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को पूरे इलाके में सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं.

वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने (Rescue) के लिए जयपुर से एक विशेष टीम रींगस के लिए रवाना हो चुकी है. यह टीम तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर उसे ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास करेगी.

वायरल वीडियो से बढ़ी दहशत, प्रशासन की अपील

तेंदुए के इधर-उधर भागने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आमजन से अपील की है कि वे पूरी एहतियात बरतें. लोगों को सलाह दी गई है कि वे रात के समय या अकेले घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.

करीब डेढ़ दशक से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम, राजनीतिक और सामाजिक खबरों पर पकड़ रखते हैं.  बागवानी, खेल कूद के साथ संगीत और इतिहास में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget