एक्सप्लोरर

जालोर में किसानों का आंदोलन जारी, नौवें दिन टायर जलाकर किया चक्का जाम, अलर्ट मोड में प्रशासन

Farmers Protest in Jalore: किसानों के आह्वान पर दुकानदारों ने भी बंद का समर्थन दिया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. उन्होंने मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की.

Rajasthan Farmers Protest: जालोर में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर किसानों का धरना जारी है. 9वें दिन किसानों के आह्वान पर बाजार बंद रहे. हरिदेव जोशी सर्किल और अस्पताल चौराहे पर टायर जलाकर किसानों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बाड़मेर जोधपुर हाईवे पर पहुंचकर वाहनों की रफ्तार रोक दी. बड़ी संख्या में आहोर, बागोड़ा, सायला, भीनमाल के किसानों ने आंदोलन को समर्थन दिया. पुलिस और प्रशासन की टीम ने समझाइश कर जाम को खुलवाया.

कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं. बता दें कि किसानों के धरने को 30 से अधिक सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है. कई व्यापारिक संगठन भी किसानों के समर्थन में आए हैं.


जालोर में किसानों का आंदोलन जारी, नौवें दिन टायर जलाकर किया चक्का जाम, अलर्ट मोड में प्रशासन

जारी है किसानों का आंदोलन

किसानों के आह्वान पर आज जालौर शहर की दुकानें बंद रहीं. आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सब्जी मंडी और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखे गए हैं. किसानों ने समय रहते मांगों पर फैसला लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समय गुजर जाने के बाद आंदोलन और उग्र होगा. धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा. किसानों की मांग जवाई नदी के पानी पर जालोर का हक तय करने और फसल बीमा की लंबित राशि दिलाने की है. किसान आंदोलन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है.


जालोर में किसानों का आंदोलन जारी, नौवें दिन टायर जलाकर किया चक्का जाम, अलर्ट मोड में प्रशासन

टायर जलाकर किया प्रदर्शन

जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन ने बताया कि आज किसानों के आह्वान पर बाजार को बंद रखकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान टायर जलाकर रास्ते को जाम करने की कोशिश की गयी. मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाधिकारी तैनात हैं. आंदोलनकारियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. 

रिपोर्ट-हीरालाल भाटी

ये भी पढ़ें-

किस बात को लेकर है सुर्खियों में राजस्थान का उदयपुर राजपरिवार, जानें विवाद की मूल वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget