एक्सप्लोरर

किस बात को लेकर है सुर्खियों में राजस्थान का उदयपुर राजपरिवार, जानें विवाद की मूल वजह 

Udaipur Royal Family Dispute: उदयपुर यानी मेवाड़ राजपरिवार की पहचान महाराणा प्रताप के वंशज होने के नाते है. इस परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति का विवाद करीब चार दशक से ज्यादा अरसे से जारी है.

Udaipur Royal Family Controversy: राजे रजवाड़े खत्म हुए सालों बीत गए लेकिन राजशाही अभी तक जिंदा है.राजस्थान के सिरमौर राजघरानों की बात की जाए तो सबसे पहले तीन बड़े राजपरिवार जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के नाम सामने आते है. इन घरानों के सदस्यों के बीच संपत्ति का विवाद तो आम बात है. 

राजस्थान के तीनों बड़े राजघरानों में एक कॉमन है. वो यह है कि तीनों राजस्थान की राजनीति में दखल रखते हैं. जोधपुर राजघराने के गज सिंह, जयपुर राज परिवार की दिया कुमारी और उदयपुर राज परिवार के विश्वराज सिंह और महिमा कुमारी जैसे तमाम लोग राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से उदयपुर राजघराने में मचे भीषण संग्राम लोगों के बीच सुर्खियों में है. 

उदयपुर यानी मेवाड़ राजपरिवार की पहचान महाराणा प्रताप के वंशज होने के नाते है. इस परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति का विवाद करीब चार दशक से ज्यादा अरसे से जारी है. सोमवार को इस राजपरिवार का ये विवाद सड़कों पर आ गया और वंश के दो पक्ष पत्थरबाजी और उपद्रव से जुड़ गए. 

दरअसल, मेवाड़ राजपरिवार के आखिरी महाराणा थे भूपाल सिंह थे. भूपाल सिंह की अपनी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने भगवत सिंह को गोद लिया था. भगवत सिंह की तीन संताने हुए जिनमें महेंद्र सिंह बड़े बेटे और अरविंद सिंह छोटे बेटे थे. 

इनके अलावा, भगवत सिंह की एक बेटी योगेश्वरी भी थी. महाराणा भगवत सिंह ने 1963 से 1983 तक राजघराने की कई प्रॉपर्टी को लीज पर दे दिया, तो कुछ प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी बेच दी. इनमें लेक पैलेस, जग निवास, जग मंदिर, फतह प्रकाश, शिव निवास, गार्डन होटल, सिटी पैलेस म्यूजियम जैसी बेशकीमती प्रॉपर्टीज शामिल थीं. 

ये सभी प्रॉपर्टी राजघराने द्वारा स्थापित एक कंपनी को ट्रांसफर हो गई थीं. यहीं से विवाद शुरू हुआ. महेंद्र सिंह अपने पिता भगवत सिंह के इस कृत्य से खासे नाराज हो गए और उन्होंने अपने पिता के खिलाफ कोर्ट केस दायर कर दिया. महेंद्र सिंह ने कानून का हवाला देकर दावा किया कि परिवार का बड़ा बेटा ही संपूर्ण संपत्ति का हकदार होता है. 

महेंद्र सिंह की इस हरकत से पिता भगवत सिंह खासे नाराज हो गए और कोर्ट में जवाब दिया कि हर संपत्ति का हिस्सा नहीं हो सकता. साल 1984 में भगवत सिंह का निधन हो गया, लेकिन अपनी मौत से पहले वसीयत के जरिए उन्होंने महेंद्र सिंह को अपनी तमाम संपत्तियों और महाराण मेवाड़ ट्रस्ट से बेदखल करते हुए अपने छोटे बेटे अरविंद सिंह को सभी संपत्तियों का हकदार घोषित कर दिया. तभी से भगवत सिंह के बड़े बेटे महेंद्र सिंह और छोटे बेटे अरविंद सिंह के परिवारों के बीच संपत्ति की ये जंग अब तक जारी है.

ये है उदयपुर राजघराने में विवाद की पूरी कहानी 

ताजा विवाद तब उपजा जब महेंद्र सिंह की हाल में हुई मृत्यु के बाद उनके बेटे विश्वराज के राजतिलक की तैयारी शुरू हुई. सोमवार को चित्तौड़ में तमाम शाही परिवारों के सरदारों और ठिकानेदारों की मौजूदगी में विश्वराज का राज तिलक हुआ. मेवाड़ राजपरिवार की पुरानी रस्म है कि राजतिलक के बाद राजा अपनी इष्टदेव की चौखट और एकलिंग जी के मंदिर में दर्शन के लिया जाता है. 

विश्वराज अभी बीजेपी के विधायक भी हैं, उनके राजतिलक और धूनी दर्शन की सूचना से दूसरे पक्ष यानी उनके चाचा अरविंद सिंह के परिवार में खलबली मच गई. इसकी वजह है धूनी दर्शन वाली जगह और एकलिंग मंदिर का कब्जा अरविंद सिंह के परिवार के पास होना. अरविंद सिंह खुद तो अभी उम्र अधिक होने की वजह से सक्रिय नहीं हैं, लेकिन विश्वराज के चचेरे भाई और अरविंद सिंह के बेटे लक्ष्यराज सिंह ने अपने भाई को सिटी पैलेस में घुसने नहीं देने की तैयारी कर ली.

सोमवार की सुबह सभी प्रमुख अखबारों में इस आशय के बड़े—बड़े विज्ञापन छप गए कि सिटी पैलेस और एकलिंग मंदिर अरविंद सिंह और उनकी परिवार की संपत्ति है और इसमें किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सकता. इधर, राजतिलक के बाद विश्व राज धूनी दर्शन की तैयारी में थे. इस बीच पुलिस ने भी मौके की नजाकत भांप ली थी और सिटी पैलेस के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. 

खुद एसपी और कलेक्टर ने मौके पर खड़े रहकर दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए लेकिन ना विश्वराज माने ना लक्ष्यराज सिंह. शाम को विश्वराज अपने समर्थकों के साथ सिटी पैलेस के नजदीक जगदीश चौक तक पहुंच गए. इसके लिए उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग को भी तोड़ डाला, लेकिन दूसरी तरफ लक्ष्यराज ने सिटी पैलेस के दरवाजे बंद कर दिए, जिसकी वजह से विश्वराज और उनके समर्थक भीतर नहीं जा सके.

रात तक विश्वराज सिटी पैलेस के बाहर रहे और इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. इस पथराव में कई लोग घायल भी हुए लेकिन विश्वराज धूनी दर्शन नहीं कर सके. विश्वराज का तर्क है कि वो टकराव नहीं चाहते थे इसलिए मौके से चले गए. मामला बिगड़ता देख प्रशासन हरकत में आया और आधी रात के बाद विवादित जगह को कुर्क करके उस पर रिसीवर तैनात कर दिया गया.

अभी इलाके में शांति कायम है लेकिन सैंकड़ों साल पुराने मेवाड़ राज परिवार की सड़क पर आ चुकी इस लड़ाई को दुनिया भर ने देख लिया.

Udaipur News: 'हम किसी के गलत सोच का...', मेवाड़ राजतिलक विवाद पर लक्ष्यराज सिंह का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget