एक्सप्लोरर

जैसलमेर: स्वतंत्रता दिवस से पहले साजिश की आशंका, भारत-पाकिस्तान सरहद पर मिला संदिग्ध ड्रोन

Jaisalmer News: स्वतंत्रता दिवस से पहले जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर BSF को एक संदिग्ध ड्रोन मिला. लोंगेवाला क्षेत्र में मिले इस ड्रोन की जांच BSF कर रही है, ताकि पता चल सके कि इसे कहां से उड़ाया गया.

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान में सुरक्षा कड़ी है. इस बीच जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर संदिग्ध ड्रोन मिला है. जैसलमेर के तनोट थाना इलके के लोंगेवाला एरिया में सरहद के पास ड्रोन कैमरा मिला है, जिसे BSF ने अपने कब्जे में ले लिया है. इस मामले में BSF ही जांच कर रही है. 

ड्रोन कहां से उड़ाया गया या किसने उड़ाया, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसे पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा था या फिर भारतीय सीमा से, अभी यह साफ नहीं हो सका है. जांच जारी है. 

पाकिस्तान द्वारा जासूसी का शक
बीएसएफ को शक है कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से जासूसी की जा रही है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की रेंज और फीड खंगाल रही हैं. संदिग्ध ड्रोन मिलने के बाद से नजदीक की चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है.

पहले भी जैसलमेर पर मिल चुके हैं ड्रोन
दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं है जब जैसलमेर की सीमा पर कोई संदिग्ध डिवाइस मिली हो. इससे पहले भी कई बार ऐसे ड्रोन मिल चुके हैं. इस बार स्वतंत्रता दिवस से पहले BSF की सतर्कता की वजह से ड्रोन पकड़ में आ गया है. हालांकि, DRDO गेस्ट हाउस के मैनेजर का पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े जाने के बाद यह ड्रोन मिलना चिंता का सबब बन गया है. 

बॉर्डर एरिया में गश्त तेज
ड्रोन मिलने के बाद से स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल अलर्ट है. बीएसएफ ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें. इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरक्षा की चर्चा तेज हो गई है. केंद्र सरकार की ओर से भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है. 

जैसलमेर के इस संवेदनशील इलाके में ड्रोन के मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है, ताकि सीमा पर किसी भी तरह की खुफिया गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget