एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पैलेस ऑन व्हील्स फिर दौड़ेगी पटरियों पर, मिलेगी ये सुविधा, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने दी जानकारी

Jaipur News: Rajasthan पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने कहा, पैलेस ऑन व्हील्स का देश-दुनिया में नाम है. निगम द्वारा ट्रेन को फिर से शुरू करने के गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के नवाचार किये जा रहे हैं. पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है. इसी सिलसिले में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (Rajasthan Tourism Development Corporation) अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की पहचान पैलेस ऑन व्हील्स (Palace on Wheels) ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आयेगी और पर्यटकों को इसमें यात्रा करने का अवसर मिलेगा. 

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने क्या कहा
राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष राठौड़ गुरूवार को पर्यटन भवन में निगम के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2022-23 में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है. इससे प्रदेश में पर्यटन इकाइयों की स्थापना में मद्द मिलेगी साथ ही पहले से चल रही पर्यटन इकाइयों को भी लाभ मिलेगा. इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश में निवेश सहित रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से कामली घाट के बीच हेरीटेज रेल नेटवर्क विकसित करने के भी प्रयास किये जा रहे हैं.

Ajmer News: गौहर चिश्ती को भड़काऊ नारेबाजी मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, कहा- आवेश में ऐसा किया

ट्रेन शुरू करने के गंभीर प्रयास-राठौड़
राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स का देश-दुनिया में नाम है. भारत आने वाले प्रत्येक पर्यटक का सपना है कि वह इसमें यात्रा करे. उन्होंने कहा निगम द्वारा ट्रेन को फिर से शुरू करने के गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं. श्री राठौड़ ने पैलेस ऑन व्हील्स को ओ एण्ड एम मॉडल पर देने की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए. 

ग्रेजुएटी से संबंधित भुगतान पर चर्चा
बैठक में सेवा निवृत कर्मचारियों को ग्रेजुएटी से संबंधित भुगतान राजस्थान पर्यटन विकास निगम को अपने स्तर पर करने की सहमति सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई. राज्य सरकार ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम के कार्मिकों को समय पर वेतन और पेंशन मिले, 7 वें वेतन आयोग को लागू करने, पुरानी पेंशन योजना, आरजीएचएस सहित कई लाभ मिलें यह सुनिश्चित किया है. बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री राठौड़ सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.

REET Exam 2022 Guidelines: रीट के पेपर के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड, ये चीजें पहन कर सेंटर पर नहीं जा सकते अभ्यर्थी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget