एक्सप्लोरर

REET Exam 2022 Guidelines: रीट के पेपर के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड, ये चीजें पहन कर सेंटर पर नहीं जा सकते अभ्यर्थी

REET पेपर 1 (लेवल-2) की परीक्षा 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और रीट पेपर 2 (लेवल- 1) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक होगी.

REET Exam News: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 15 लाख 66 हजार 992 अभ्यर्थी भाग लेंगे. इनमें से 13 लाख 65 हजार 831 राजस्थान से है. जिसमें लगभग 86 प्रतिशत को प्रथम वरीयता पर जिला मुख्यालय व लगभग 10 प्रतिशत को द्वितीय वरीयता के जिले का आवंटन किया है. 2 लाख एक हजार 161 (लगभग 12 प्रतिशत) परीक्षार्थी अन्य जिलों से परीक्षा देने आएंगे.

एक घंटा पहले तक होगी एंट्री
रीट पेपर 1 (लेवल-2) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और रीट पेपर 2 (लेवल- 1) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर एक घंटा पहले हर हाल में पहुंचना होगा. उसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी.

एग्जाम सेंटर पर माकूल सुरक्षा बंदोबस्त
रीट परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने के लिए हर संभव जतन किया जा रहा है. पेपर ले जाने वाले वाहन और परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी. पेपर के स्ट्रांग रूम से सेंटर तक पहुंचने और सेंटर पर सील खुलने से पहले भी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी. अगर किसी सेंटर पर पेपर की सील खुली हुई मिलती है तो ऐसी स्थिति में दूसरा लिफाफा वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला जाएगा.

एग्जाम के लिए ड्रेस कोड
- परीक्षार्थी कैजुअल तथा मौसम के अनुकूल कपड़े पहनकर पहुंचे.
- परीक्षार्थियों को छोटी एड़ी के साथ सैंडल और खुली चप्पल पहने की अनुमति दी है.
- उम्मीदवार को प्रथागत या सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त कपड़े या पोशाक पहनने की अनुमति दी है.
- सामान या आस्था की वस्तुओं प्रथागत, सांस्कृतिक, धार्मिक आदि की अनुमति है.
- परीक्षार्थियों को पूरी बाजू वाले हल्के रंग के कपड़ों में आने की अनुमति नहीं है.
- उम्मीदवारों को जूते पहनने की अनुमति भी नहीं है.
- आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी.
- धूप चश्मा, घड़ी, टोपी की अनुमति नहीं है.

परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा
रीट परीक्षा-2022 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान सरकार ने मुफ्त परिवहन की सुविधा की है. मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने बताया कि 23 व 24 जुलाई के दो दिन पहले और दो दिन बाद कुल 6 दिन तक निःशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी. अन्य राज्यों से आने वाले लगभग दो लाख परीक्षार्थियों के लिए उनके समीप स्टेशन से ट्रेन व बसों की व्यवस्था भी की जाएगी.

86 परसेंट को वही सेंटर मिला, जो मांगा
मुख्य सचिव ने कहा कि रीट के आयोजन में 86 प्रतिशत परीक्षार्थियों को फर्स्ट प्रायोरिटी के अनुरूप जिला मुख्यालय का आवंटन किया है, अतः अधिकतर परीक्षार्थियों का जिले के भीतर ही आवागमन होगा. ऐसे में रोडवेज अधिकारी सरकारी बसों के अलावा निजी बसों की व्यवस्था भी करेंगे.

यह भी पढ़ें:

REET Exam 2022: रीट परीक्षा के लिए रेलवे ने की खास तैयारी, इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच

REET Exam 2022: REET एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, कल कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget