एक्सप्लोरर

इंद्र देवता को किया प्रसन्न! जयपुर में बारिश के लिए बर्फ पर बैठकर पुजारियों का प्रजन्य महायज्ञ

Jaipur News: राजस्थान भीषण गर्मी से जूझ रहा है, जिससे लोग बेहाल हैं. जयपुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान, 'प्रजन्य महायज्ञ' किया गया. पुजारियों ने बर्फ के पानी में बैठकर पूजा की.

Jaipur Weather: समूचा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. आसमान से आग बरस रही है. जनजीवन बुरी तरह बेहाल है. ऐसे में लोग अब बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि इंद्रदेव जल्द से जल्द राहत की बूंदे बरसाकर भीषण गर्मी से निजात दिलाएं, इसके लिए अब मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं.

इसी कड़ी में बुधवार को जयपुर के सोडाला इलाके में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया गया. इसके तहत मंदिर के पुजारी ने बर्फ में बैठकर पूजा अर्चना की और इंद्रदेव से राहत की बूंदे बरसाने की गुहार लगाई. मंदिर में किए गए इस विशेष अनुष्ठान को प्रजन्य महायज्ञ कहा जाता है. इसमें शामिल लोगों को ठंडे पानी में बैठकर अनुष्ठान करना होता है. मान्यताओं के मुताबिक इस अनुष्ठान के बेहद सकारात्मक नतीजे देखने को मिलते हैं.

मंदिर में बुधवार को हुए इस विशेष अनुष्ठान में मंदिर के चार पुजारी बड़े बर्तन में जमा की गई बर्फ के ठंडे पानी में बैठे हुए जप तप कर रहे थे, जबकि बाकी पुजारी और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु सामने की तरफ यज्ञ और हवन कर नीलकंठ स्वरूप में विराजमान भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे थे. इस मंदिर में प्रजन्य यज्ञ का यह आयोजन पार्षद और एडवोकेट करन शर्मा की तरफ से परंपरागत तौर पर हर साल इसी तरह किया जाता है. बर्फ के ठंडे पानी में बैठकर अनुष्ठान कि यह साधना बेहद कठिन होती है.

प्रजन्य महायज्ञ और जल उत्सव का यह कार्यक्रम पंडित पुरुषोत्तम गौर की अगुवाई में ग्यारह वैदिक ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया. बारिश को लेकर हुए इस विशेष अनुष्ठान के यजमान पार्षद करण शर्मा के मुताबिक इस वक्त राजस्थान के लोग भीषण गर्मी से बेहद परेशान हैं. ऐसे में आज जो अनुष्ठान किया गया है, उसमें भगवान भोलेनाथ और इंद्रदेव से मानसून को जल्द से जल्द भेजने व पर्याप्त बारिश कराने की प्रार्थना की गई है, ताकि लोगों को गर्मी से निजात मिल सके.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर मोहन यादव सरकार को घेरा, क्या कुछ कहा?

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget