एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर मोहन यादव सरकार को घेरा, क्या कुछ कहा?

MP News: कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाया कि एमपी में कानून व्यवस्था की हालत खराब हो रही है. उन्होंने खंडवा में रेप की घटना को लेकर सरकार को घेरा.

MP Politics: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी महिला की रेप के बाद हुई मौत की घटना को लेकर सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने कहा कि इस मामले के लिए त्वरित कोर्ट का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कथित तौर पर दो लोगों के रेप किए जाने के बाद 45-साल के एक आदिवासी महिला की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खालवा तहसील के रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. भूरिया ने यहां मीडिया से कहा कि खंडवा की वीभत्स घटना पर प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं.

महिलाओं के साथ अपराध का आंकड़ा 26 फीसदी पहुंचा- विक्रांत भूरिया

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम हो गई है और जब मुख्यमंत्री ही खुद गृह मंत्री हैं तो क्या ऐसी घटनाएं होनी चाहिए? भूरिया ने दावा किया कि रेप की घटनाएं 18 फीसदी तक बढ़ गई हैं और आदिवासी महिलाओं के साथ अपराध के मामले में यह आंकड़ा 26 फीसदी तक पहुंच गया है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राज्य की बीजेपी सरकार का शराब माफियाओं और अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है.’’

भूरिया ने कहा, ‘‘31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश के भोपाल आ रहे हैं. विडंबना देखिए कि जिस प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं, रेप हो रहा है, वहां महिलाओं के लिए एक 'महा महिला सम्मेलन' आयोजित किया जा रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले यह तय करें कि आप यहां की बहनों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही एमपी को एक पूर्णकालिक गृह मंत्री दिया जाए. इस मामले के लिए त्वरित कोर्ट का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.’’

भूरिया ने बताया, ‘‘इस घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन-सदस्यीय एक दल गठित किया है, जो इसकी पूरी जांच करेगा. हम इस मुद्दे को लेकर पूरी ताकत से लड़ेंगे.’’

यह भी पढ़ें- MP: एमपी के सीएम मोहन यादव ने भोपाल में पुरानी बावड़ी का लिया जायजा, घाट पर की सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget