एक्सप्लोरर

जयपुर-कोटा नगर निगमों का परिसीमन: वार्डों की संख्या भी घटी, सरकार का अहम कदम

Jaipur News: जयपुर में दो नगर निगमों (ग्रेटर और हेरिटेज) को मिलाकर एक कर दिया गया है. वार्डों की संख्या 250 से घटाकर 150 कर दी गई है. कोटा में भी दो निगमों को मिलाकर एक किया गया है.

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जयपुर शहर में दो नगर निगम बनाए गए थे, जिसके बाद अब राज्य सरकार ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज का परिसीमन कर दिया है. इसी के साथ-साथ पूर्ववर्ती सरकार के समय कोटा में भी दो नगर निगम बनाए गए थे उन्हें भी मिलाकर एक कर दिया गया. अब जयपुर और कोटा शहर में एक-एक नगर निगम होंगे.

पहले जहां जयपुर शहर में ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम अशोक गहलोत सरकार के समय बनाए गए थे. दोनों नगर निगम में पहले 250 वार्ड थे. नए प्रारूप के मुताबिक पूरे शहर में अब 150 वार्ड रहेंगे. जनसंख्या की दृष्टि से शहर का सबसे छोटा वार्ड 31 नंबर रहेगा जबकि 135 नंबर वार्ड सबसे बड़ा वार्ड होगा.

गजट के लिए भेजा गया है नोटिफिकेशन

राज्य सरकार ने 6 माह पहले नोटिफिकेशन जारी करके जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर को एक कर दिया था. इसके बाद सरकार ने इसके परिसीमन पर काम करते हुए वार्डों का क्षेत्र निर्धारण करने के लिए आम लोगों से आपत्तियां मांगी थी. आपत्तियों का निपटारा करने के बाद परिसीमन प्रस्ताव को मंजूरी देकर गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा गया है.

आरक्षित वार्डों का जल्द होगा निर्धारण

गजट नोटिफिकेशन के बाद अब जिला निर्वाचन शाखा की ओर से वार्डों का आरक्षण (एससी एसटी वर्ग के लिए) निर्धारित किया जाएगा. यह निर्धारण वार्ड में मौजूद जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा जिन वार्डों में इन आरक्षित वर्ग की जनसंख्या ज्यादा होगी. उन्हें आरक्षित श्रेणी में रखा जाएगा. इसके बाद स्वायत शासन विभाग और जिला निर्वाचन शाखा की ओर से इन सभी वार्डों में से ओबीसी वर्ग और महिला वार्ड आरक्षण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

नवंबर माह में पूरा हो जाएगा कार्यकाल

आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम का कार्यकाल इस साल नवंबर माह में पूरा हो जाएगा. राज्य सरकार ने वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत प्रदेश के सभी निकाय व पंचायत चुनाव करने की योजना तैयार कर रही है. वर्ष 2026 की शुरुआत में चुनाव करवाए जा सकते हैं.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget