एक्सप्लोरर

'पीएम सूर्य घर योजना में 5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर प्लांट', CM भजनलाल शर्मा ने बताया 2047 तक का प्लान

Jaipur News: जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवीकरणीय ऊर्जा पर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना से सोलर प्लांट्स लगाने की प्रक्रिया चल रही है.

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार सौर ऊर्जा पर पूरा जोर दे रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा में बड़ी भूमिका निभायेगा. उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 जारी की है जिसमें वर्ष 2030 तक 125 गीगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. योजना के तहत राज्य में 5 हजार मेगावाट से अधिक की सौर परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं. उन्होंने कुसुम 2.0 योजना शुरू करने का केन्द्र सरकार से आग्रह किया ताकि ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सके.

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राज्य के 5 लाख घरों पर रूफटॉप संयंत्र लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है. अब तक लगभग 25 हजार घरों पर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि सभी राजकीय भवनों को सोलर एनर्जी से लैस करने का कार्य शुरू कर अब तक 489 मेगावाट के एलओए हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर जारी किए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री के मुताबिक विकसित राजस्थान 2047 का संकल्प पूरा करने में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा. ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य की स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 वर्ष 2030 तक राजस्थान की अक्षय ऊर्जा क्षमता को 125 गीगावाट तक लाने में अहम साबित होगी.

'इतने घरों को मिल रही है बिजली'

हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार कुसुम योजना तथा हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल को मिलाकर विकेंद्रित सोलर की 17 हजार मेगावाट की परियोजनाओं पर काम कर रही है. कंपोनेंट सी में 4 हजार 547 मेगावाट क्षमता के 1791 सोलर प्लांटों के लिए अवॉर्ड जारी किए जा चुके हैं. पीएम सूर्य घर निशुल्क बिजली योजना के माध्यम से तीनों डिस्कॉम्स में अब तक 23 हजार 400 घरों पर 114 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग चुके हैं.

केन्द्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने वर्ष 2032 तक देश की ऊर्जा आवकता दोगुनी होने की संभावना जताई है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का तेजी से काम चल रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान को भी फायदा होगा. में भी इसका असर पड़ेगा. यहां भी फ्री बिजली पर चर्चा तेज हो गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा में बड़ी भूमिका निभायेगा और विकसित राजस्थान 2047 का संकल्प पूरा करने में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा.

ये भी पढ़ें-

राजस्थान से महाकुंभ जाने वालों के लिए इन ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे, बनारस और प्रयागराज जाएंगी ये ट्रेनें

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget