एक्सप्लोरर

जयपुर में मिर्ची गैंग का आतंक, बुजुर्ग महिला की आंख में मिर्च पाउडर डालकर छीनी चेन

Rajasthan News: जयपुर में एक 65 साल की महिला मंदिर से लौट रही थीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की चेन लूट ली. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

जयपुर में चेन छिनैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी में चेन छिनैती की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की चेन छीन ली है. इस वारदात में मिर्ची गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है.

यह सनसनीखेज घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे जयपुर शहर के शिप्रा पथ थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके की है. 65 साल की बुजुर्ग महिला सुशीला देवी घर के पड़ोस में ही मंदिर में दर्शन करने के लिए गई हुई थीं. घर के नजदीक पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आए.

रोंगटे खड़े कर देने वाली है घटना

हेलमेट लगाए हुए एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके खड़ा था, जबकि दूसरे ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया. आंख में मिर्च पाउडर पड़ते ही वह तड़पने लगीं. इस बीच बाइक सवार बदमाश उनके गले की चेन खींचकर फरार हो गए.

बदमाशों के साथ हुई धक्का-मुक्की में उनके गले में खरोंच भी आई. इस घटना को देख पड़ोस की एक महिला और एक युवक बाइक सवार बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकले. महिला के साथ छिनैती की पूरी घटना पड़ोस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है.

CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश

इस घटना ने राजधानी जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े किए हैं. जयपुर में महिलाओं के साथ चेन छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. मंगलवार की रात को हुई इस घटना में मिर्ची गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश में है. हालांकि, CCTV फुटेज में बाइक का नंबर साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget