एक्सप्लोरर

Indian Railway: भरतपुर से गुजरने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को किया गया एक्सप्रेस, देना पड़ता है इतना किराया

Indian Railway: जानकारी के अनुसार भरतपुर से 4 पैसेंजर ट्रेन गुजरती है. हर दिन इन पैसेंजर ट्रेनों में लगभग 1,000 यात्री सफर करते हैं. इसका का किराया जहां पहले 10 रुपये था, अब 30 रुपये लगते हैं.

Indian Railway: देश में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से बस और ट्रेन (Train) का संचालन बंद कर दिया गया था. वहीं कोरोना मामलों में कमी आने के बाद रेलवे की तरफ से कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था, जिनका किराया भी स्पेशल ही वसूला जा रहा था, जो अभी भी जारी है. स्पेशल ट्रेन का किराया एक्सप्रेस ट्रेन से 30 प्रतिशत तक अधिक वसूला जाता है. रिजर्वेशन चार्ज अलग से देना होता है.
 
कोरोना काल के बाद अब हालात सामान्य होने के बाद रेलवे सेवाएं भी सामान्य हो गई हैं. रेलवे विभाग की ओर से रेल गाड़ियों में अब जनरल डिब्बे भी लगा दिए गए हैं. रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट भी मिलने लगा है, लेकिन पहले से महंगाई की मार झेल रहे गरीब रेल यात्रियों से जनरल टिकिट पर वसूला जाने वाला किराया जनरल नहीं हुआ है. पैसेंजर ट्रेन में हर दिन सफर करने वाले छात्र-छात्राएं और कारोबारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है. पैसेंजर ट्रेन में सफर करने पर यात्रियों को आज भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया चुकाना पड़ता है.
 
हर दिन पैसेंजर ट्रेन में सफर करते हैं इतने यात्री
 
जानकारी के अनुसार भरतपुर से चार पैसेंजर ट्रेन गुजरती है. हर दिन इन पैसेंजर ट्रेनों में लगभग 1,000 यात्री सफर करते हैं. पैसेंजर ट्रेन का किराया जहां पहले 10 रुपये था, अब रेलवे विभाग उसके 30 रुपये वसूल कर रहा है. साथ ही बच्चों के टिकट पर भी पैसे बढ़ा दिए हैं. रेलवे विभाग की तरफ से एक जुलाई से जनरल टिकट तो चालू कर दिए गए हैं, लेकिन जनरल किराया अभी लागू नहीं किया गया है.
 
 
इन पैसेंजर ट्रेनों को किया गया एक्सप्रेस 
 
भारतीय रेलवे ने भरतपुर से गुजरने वाली जिन चार ट्रेनों को पैसेंजर से एक्सप्रेस किया है, उनमे ईदगाह-बांदीकुई, मथुरा-रतलाम, भरतपुर-कासगंज के साथ एक और दूसरे ट्रेन को पैसेंजर से एक्सप्रेस का दर्जा दिया गया है. पहले यह ट्रेनें पैसेंजर हुआ करती थीं और हर छोटे बड़े स्टेशनों पर ठहराव हुआ करता था. अब इन ट्रेनों को पैसेंजर से एक्सप्रेस बना दिया गया है . इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस का किराया चुकाना पड़ रहा है , लेकिन इन ट्रेनों के ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है . पहले पैसेंजर के रूप में जिन स्टेशनों पर ठहराव हुआ करता था, आज भी उन सभी स्टेशनों पर रुकती है.
 
इतने बढ़े टिकट के दाम
 
भरतपुर से पहले 10 रुपये लगते थे, अब 30 रुपये लगते हैं. भरतपुर से मथुरा के पहले 10 रुपये लगते थे, अब 30/40 रुपये लगते हैं. भरतपुर से टूंडला के पहले 20 रुपये लगते थे, अब 45/60 रुपये लगते हैं. भरतपुर से बयाना के पहले 10 रुपये लगते थे, जो अब 30 रुपये लगते हैं. भरतपुर से आगरा के पहले 15 रुपये लगते थे, अब 35 रुपये लगते हैं. भरतपुर के कैलादेवी झील का वाड़ा के 10 रुपये लगते थे, अब 30 रुपये लगते हैं. कुल मिलाकर रेलवे विभाग की ओर से जनरल डिब्बे तो ट्रेन में लगा दिए गए हैं, लेकिन किराया जनरल नहीं किया गया है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget